फ्लैग-बड़काचुंबा, मंझलाचुंबा व बुमरी पंचायत में 77 प्रतिशत मतदान

फ्लैग-बड़काचुंबा, मंझलाचुंबा व बुमरी पंचायत में 77 प्रतिशत मतदान 33 मतदान केंद्रों पर 8893 मतदाताओं ने किया मतदान पंचायत के कई मतदान केंद्रों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुएफोटो 5गिद्दी1-वोट देने के लिए महिलाओं की लगी कतारें फोटो 5गिद्दी2,3-मतदान करने पहुंची वृद्ध महिलाएं फोटो 5गिद्दी4,6,7-पंचायत चुनाव में पहली बार वोट देने पहुंची युवतियां फोटो […]
फ्लैग-बड़काचुंबा, मंझलाचुंबा व बुमरी पंचायत में 77 प्रतिशत मतदान 33 मतदान केंद्रों पर 8893 मतदाताओं ने किया मतदान पंचायत के कई मतदान केंद्रों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुएफोटो 5गिद्दी1-वोट देने के लिए महिलाओं की लगी कतारें फोटो 5गिद्दी2,3-मतदान करने पहुंची वृद्ध महिलाएं फोटो 5गिद्दी4,6,7-पंचायत चुनाव में पहली बार वोट देने पहुंची युवतियां फोटो 5गिद्दी5-मतदान केंद्रों का जायजा लेते गिद्दी थाना प्रभारी गिद्दी(हजारीबाग). बड़काचुंबा, मंझलाचंबा व बुमरी पंचायत के मतदाताओं ने खुल कर मतदान किया. इन तीनों पंचायतों में 77 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है. कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. बड़काचुंबा, मंझलाचुंबा व बुमरी पंचायत के 33 मतदान केंद्रों पर 8893 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इन पंचायतों के सभी मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से ही महिला व पुरुष मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गयी. बड़काचुंबा, मंझलाचुंबा व बुमरी पंचायत के कई मतदान केंद्रों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है. बड़काचुंबा पंचायत में 72.92, मंझलाचुंबा में 78.82 प्रतिशत व बुमरी पंचायत में 81.29 प्रतिशत मतदान हुआ है. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गयी थी. पहली बार मत देने पहुंचे कई युवक अरुण कुमार गोस्वामी व युवती किरण तिवारी, जया आदि में काफी उत्साह देखा गया. बुमरी व बड़काचुंबा पंचायत में 100 बसंत देख चुकी करमी देवी, पैरवा देवी व शांति देवी वोट देने मतदान केंद्र पहुंची. मतदान कार्य सुचारूपूर्वक संपन्न कराने में दंडाधिकारी, गिद्दी थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित मांडू प्रखंड के कई पदाधिकारी लगे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




