बाक्स में ) उग्रवाद प्रभावित उरेज से लाइव

बाक्स में ) उग्रवाद प्रभावित उरेज से लाइव 5बीएचयू-16-उरेज के बूथ के पास अपनी प्यास बुझाते सुरक्षाकर्मी.हेडलाइन…सुबह 6.30 बजे ही पहुंच गये थे कई वोटर उरीमारी. पंचायत चुनाव के तीसरे दौर के मतदान में हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उग्रवाद प्रभावित आंगों पंचायत के उरेज बूथ पर सवा बारह बजे के करीब 439 में […]
बाक्स में ) उग्रवाद प्रभावित उरेज से लाइव 5बीएचयू-16-उरेज के बूथ के पास अपनी प्यास बुझाते सुरक्षाकर्मी.हेडलाइन…सुबह 6.30 बजे ही पहुंच गये थे कई वोटर उरीमारी. पंचायत चुनाव के तीसरे दौर के मतदान में हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उग्रवाद प्रभावित आंगों पंचायत के उरेज बूथ पर सवा बारह बजे के करीब 439 में से 281 मतदाताओं ने वोट डाल दिया था. यह आंकड़ा दो बजते-बजते 327 के करीब पहुंच गया था. उरेज का यह बूथ कभी उग्रवाद प्रभावित अति संवेदनशील बूथों की श्रेणी में गिना जाता था. लेकिन यहां के मतदाताओं ने जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह 6.30 बजे ही महिलाएं वोट डालने के लिए कतारबद्ध हो चुकी थी. इसी तरह गुड़कुवा के बूथ संख्या 234 पर सुबह 11 बजे तक 426 में 167 लोगों ने अपना वोट डाल दिया था. डेढ़ बजते-बजते यहां 260 वोट पड़ चुका था. यही हाल इस पंचायत के डूमरबेड़ा, चरका पत्थर के वार्ड नंबर 11 के बूथ पर देखा गया. यहां पर एक बजे तक 162 वोट, जबकि दामोदर नदी से सटे देवगढ़ में 240 वोट, इसी पंचायत के उरेज से हहारो नदी के उस पर पचंडा में 177 वोट डाले जा चुके थे. 27 किमी परिधि में फैली है आंगो पंचायतबड़कागांव प्रखंड की कभी उग्रवाद से प्रभावित रही आंगो पंचायत क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से काफी बड़ा है. आंगो पंचायत का पूर्वी व पश्चिमी हिस्से को मापा जाये, तो इसकी दूरी पूरब में स्थित गुड़कुवा व पश्चिम में स्थित फटरिया पानी के बीच करीब 27 किमी है. इसी तरह दक्षिण में स्थित देवगढ़ से बरतुआ तक की दूरी करीब 15 किमी है. इस पंचायत में विभिन्न उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार करने के लिए नदी- नाले को कई बार पार करना पड़ता था. कई टोले तो पहाड़ व जंगलों के बीच स्थित है, जहां पहुंचने का रास्ता तक नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




