12 वर्ष बाद वापस आया शालीग्राम, नहीं पहचान पाये परिजन

Published at :30 Nov 2015 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
12 वर्ष बाद वापस आया शालीग्राम,      नहीं पहचान पाये परिजन

12 वर्ष बाद वापस आया शालीग्राम, नहीं पहचान पाये परिजन सोनडीमरा.गोला प्रखंड क्षेत्र के सोसोकला निवासी शालीग्राम महतो 12 वर्ष के बाद घर पहुंचा. घर पहुंचने पर परिजन उन्हें पहचान नहीं पाये. लेकिन शालीग्राम ने कई बातों से घरवालों को अवगत कराया. इसके बाद परिजनों को यकीन हुआ. बताया जाता है कि शालीग्राम 28 वर्ष […]

विज्ञापन

12 वर्ष बाद वापस आया शालीग्राम, नहीं पहचान पाये परिजन सोनडीमरा.गोला प्रखंड क्षेत्र के सोसोकला निवासी शालीग्राम महतो 12 वर्ष के बाद घर पहुंचा. घर पहुंचने पर परिजन उन्हें पहचान नहीं पाये. लेकिन शालीग्राम ने कई बातों से घरवालों को अवगत कराया. इसके बाद परिजनों को यकीन हुआ. बताया जाता है कि शालीग्राम 28 वर्ष की उम्र में घर से मुंबई काम करने के लिए चले गया था. लेकिन वह मुंबई जाने की सूचना परिवारवालों को नहीं दी थी. इस बीच इसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. अंतत: परिजनों ने खोजबीन छोड़ दी. उधर, बताया जाता है कि मुंबई में काम करने के दौरान वह किसी मामले में जेल चला गया. इसकी भी खबर परिजनों को नहीं थी. वापस लौटने पर घर में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola