ओके...काम के आधार पर वोट मांगा

Published at :30 Nov 2015 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...काम के आधार पर वोट मांगा

अोके…काम के आधार पर वोट मांगा फोटो- 30 घाटो -8 पंसस प्रत्याशी चंद्रमणी देवी 30 घाटो -9 मुखिया प्रत्याशी सीमा देवी 30 घाटो -10 मुखिया प्रत्याशी श्रीमती सोनू सिंह30 घाटो -11 जि प्रत्याशी सुनीता देवी 30 घाटो -12 जिप प्रत्याशी किरण देवी घाटोटांड़. सोमवार के क्षेत्र के विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने पंचायत क्षेत्र में […]

विज्ञापन

अोके…काम के आधार पर वोट मांगा फोटो- 30 घाटो -8 पंसस प्रत्याशी चंद्रमणी देवी 30 घाटो -9 मुखिया प्रत्याशी सीमा देवी 30 घाटो -10 मुखिया प्रत्याशी श्रीमती सोनू सिंह30 घाटो -11 जि प्रत्याशी सुनीता देवी 30 घाटो -12 जिप प्रत्याशी किरण देवी घाटोटांड़. सोमवार के क्षेत्र के विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला कर विकास के नाम पर मतदाताओं से वोट मांगा.सहयोग करने पर क्षेत्र को खुशहाल बनाऊंगी : सोनू सिंह बारू घुटू उत्तरी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी सोनू सिंह ने सोमवार को पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. मतदाताओं से किये गये काम के आधार पर पुन: वोट मांगा. उन्होंने कहा कि आप हमारा चुनाव में एक बार फिर सहयोग करें, हम क्षेत्र की खुशहाली के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी.विकास के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए : चंद्रमणी बारूघुटू उत्तरी पंचायत की पंसस उम्मीदवार चंद्रमणी देवी ने महिलाओं की टोली बना कर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने मतदाताओं से कहा कि पिछली बार आप के सहयोग से चुनाव जीत कर प्रमुख बनी. इस बार भी आप अपना आशीर्वाद दें. आपके सहयोग से ही विकास होगा : सीमा इचाकडीह पंचायत की मुखिया प्रत्याशी सीमा देवी (पति देवनंदन रजवार उर्फ मनोज रजवार) ने क्षेत्र के प्रत्येक घरों में जा कर क्षेत्र के समुचित विकास के लिए वोट मांगा. उन्होंने कहा कि हमारा वादा है हम चुनाव जीत कर आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि कराऊंगी. जनसंपर्क अभियान में दिल्ले करमाली, सरयू उरांव, लक्ष्मी देवी, बसंती देवी, ज्योति कुमारी, द्वारिक रजवार, सुरेश रजवार, आनंदी रजवार आदि शामिल थे. जिप प्रत्याशी सुनीता देवी ने बारूघुटू में जनसंपर्क अभियान चलाया मांडू भाग एक की जिप सदस्य पद की उम्मीदवार सुनीता देवी ने अपने समर्थकों के साथ बारूघुटू पूर्वी व मध्य पंचायत में जनसंपर्क अभियान चला कर अपने पक्ष में वोट की अपील की. उन्होंने मतदाताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य विकास करना है. जनसंपर्क अभियान में किट्टू सिंह भोगता, श्याम देव गंझू, सहदेव कुमार, संगीता देवी, कमलेश प्रसाद, राम किशोर राम, सुरेश गंझू आदि शामिल थे. उम्मीद से ज्यादा काम करके दिखऊंगी : किरण मांडू भाग एक की जिप सदस्य प्रत्याशी किरण देवी (पति उमेश राम) ने अपने समर्थकों के साथ डोर -टू- डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि चुनाव जीत कर उम्मीद से ज्यादा काम कर क्षेत्र का अलग पहचान बनाऊंगी. विकास के साथ -साथ सबको सम्मान मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola