पेयजल को लेकर आंदोलन की चेतावनी

Published at :30 Nov 2015 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
पेयजल को लेकर आंदोलन की चेतावनी

पेयजल को लेकर आंदोलन की चेतावनीरैलीगढ़ा के लोगों ने अरगडा महाप्रबंधक को पत्र दियागिद्दी(हजारीबाग). रैलीगढ़ा के कई लोगों ने अरगडा महाप्रबंधक को हस्ताक्षरयुक्त पत्र दिया है. पत्र में कहा गया है कि रैलीगढ़ा कोलियरी के मांझी टोला, मुर्गी फारम व डिपरा टोला में पानी की कोई सुविधा नहीं है. लोगों को इधर-उधर से पानी जुगाड़ […]

विज्ञापन

पेयजल को लेकर आंदोलन की चेतावनीरैलीगढ़ा के लोगों ने अरगडा महाप्रबंधक को पत्र दियागिद्दी(हजारीबाग). रैलीगढ़ा के कई लोगों ने अरगडा महाप्रबंधक को हस्ताक्षरयुक्त पत्र दिया है. पत्र में कहा गया है कि रैलीगढ़ा कोलियरी के मांझी टोला, मुर्गी फारम व डिपरा टोला में पानी की कोई सुविधा नहीं है. लोगों को इधर-उधर से पानी जुगाड़ करना पड़ता है. गरमी के दिनों में इस क्षेत्र के लोगों की परेशानी पानी के लिए और भी बढ़ जाती है. पत्र में कहा गया है कि इस क्षेत्र के अधिकांश लोग नदी या चपानल पर निर्भर है. पत्र में प्रबंधन से 15 दिनों के अंदर इन क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है. पत्र में चेतावनी दी गयी है कि हमारी मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया, तो बाध्य होकर हमलोग आंदोलन करेंगे. पत्र की प्रतिलिपि सीसीएल को सीएमडी को भी दी गयी है. पत्र में हस्ताक्षर करने वालों में प्रदीप रजक, सूरज मांझी, एस मांझी, मंटू मांझी, संजय हांसदा, सन्नी लोरेन, कारू सिंह, जैकी कुमार, सारो देवी, सुषमा देवी आदि के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola