दो से बरसेगी स्वतंत्र देव जी की अमृतवाणी

दो से बरसेगी स्वतंत्र देव जी की अमृतवाणी 30बीएचयू-25-बैठक में उपस्थित लोग.भदानीनगर. परम विद्या विहंगम योग के तत्वावधान में मयूर स्टेडियम रिवर साइड भुरकुंडा में दो दिवसीय सदगुरु सदाफल देव ब्रह्म विद्या विहंगम योग समारोह एवं आसन प्रणायाम प्रशिक्षण शिविर सह 501 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन दो-तीन दिसंबर को किया जायेगा. इसकी […]
दो से बरसेगी स्वतंत्र देव जी की अमृतवाणी 30बीएचयू-25-बैठक में उपस्थित लोग.भदानीनगर. परम विद्या विहंगम योग के तत्वावधान में मयूर स्टेडियम रिवर साइड भुरकुंडा में दो दिवसीय सदगुरु सदाफल देव ब्रह्म विद्या विहंगम योग समारोह एवं आसन प्रणायाम प्रशिक्षण शिविर सह 501 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन दो-तीन दिसंबर को किया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर रिवर साइड में समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक में बताया गया कि यज्ञ को सफल बनाने को लेकर 13 विभाग बनाया गया है, ताकि विधि-व्यवस्था चाक-चौबंद रहे. जिला संयोजक ने बताया कि दो दिसंबर को प्रात: सात बजे से नौ बजे तक आसन, प्राणायाम, ध्यान, संध्या 4.30 बजे से भजन, संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज की दिव्य वाणी, तीन दिसंबर की सुबह आसन, प्राणायाम, ध्यान, सुबह नौ बजे 501 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ, शाम 4.30 बजे से संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का संगीतमय दिव्य वाणी व शाम सात बजे सदगुरु आचार्य स्वतंत्र देव जी महाराज की अमृत वाणी की वर्षा होगी. बताया कि 40-50 की संख्या में कारीगर यज्ञ स्थल पर पंडाल निर्माण व साज-सजावट का काम कर रहे हैं. उम्मीद है कि लगभग 15 हजार लोग इस समारोह में भाग लेंगे. रामगढ़ जिले के लगभग दो सौ गुरु भाई-बहन भी यज्ञ की तैयारी में लगे हुए हैं. बैठक के बाद सत्संग का आयोजन किया गया. इसमें स्वागत गान, मंगल गान, ध्यान, वंदना, आरती आदि कार्यक्रम किये गये. सत्संग में वीर बहादुर सिंह, मोख्तार सिंह, जिला संयोजक केपी श्रीवास्तव, ललन प्रसाद, जानकी ठाकुर, रविशंकर सोनी, डॉ योगेंद्र मेहता, उमाशंकर कुशवाहा, रामजनम प्रसाद, भोला अग्रवाल, रामेश्वर राम, बैजनाथ यादव, संजय कुमार, रविशंकर सोनी आदि शामिल हुए. इधर, यज्ञ को लेकर सुदूर क्षेत्रों से भक्तों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. प्रचार-प्रसार जोरों पर है. माहौल आध्यात्मिक बन गया है. तोरण द्वार, पंडाल सहित मंच का निर्माण अंतिम चरण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




