छात्रों के समग्र विकास पर विमर्श

छात्रों के समग्र विकास पर विमर्शअभिभावक गोष्ठी का आयोजन पतरातू.सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पतरातू थर्मल में सोमवार को अभिभावक गोष्ठी हुई. गोष्ठी में स्कूल के भैया -बहनों के समग्र विकास व पठन-पाठन पर चर्चा हुई. परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने, छात्रों के समेकित व सर्वांगीण विकास पर विमर्श किया गया. प्रधानाचार्य शिव कुमार चौधरी […]
छात्रों के समग्र विकास पर विमर्शअभिभावक गोष्ठी का आयोजन पतरातू.सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पतरातू थर्मल में सोमवार को अभिभावक गोष्ठी हुई. गोष्ठी में स्कूल के भैया -बहनों के समग्र विकास व पठन-पाठन पर चर्चा हुई. परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने, छात्रों के समेकित व सर्वांगीण विकास पर विमर्श किया गया. प्रधानाचार्य शिव कुमार चौधरी ने कई सुझाव दिये. अभिभावकों ने भी बच्चों से संबंधित पठन-पाठन व अन्य क्रिया -कलापों पर अपने सुझाव दिये. सचिव गुलाबचंद सेठ ने बच्चों के अंदर संस्कार व सर्वांगीण विकास विषय पर विशेष रूप से चर्चा की. धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र तिवारी ने किया. मौके पर बसंत राम, विरेंद्र मिश्रा, लक्ष्मी पंडित, सीताराम सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, सुमन सिन्हा, बेबी झा, ज्योति कुमारी, शिवानी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




