जीत-हार को लेकर हलकान हैं प्रत्याशी

Published at :29 Nov 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
जीत-हार को लेकर हलकान हैं प्रत्याशी

जीत-हार को लेकर हलकान हैं प्रत्याशी 400 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद, मतगणना 19 को सबसे अधिक मतदान हुआ है रबोध पंचायत में, सबसे कम गिद्दी ख पंचायत मेंगिद्दी(हजारीबाग).त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डाड़ी प्रखंड के 14 पंचायतों में 36,948 मत पडे़ है. प्रखंड में 76.06 प्रतिशत मतदान हुआ है. यह रिकॉर्ड मत […]

विज्ञापन

जीत-हार को लेकर हलकान हैं प्रत्याशी 400 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद, मतगणना 19 को सबसे अधिक मतदान हुआ है रबोध पंचायत में, सबसे कम गिद्दी ख पंचायत मेंगिद्दी(हजारीबाग).त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डाड़ी प्रखंड के 14 पंचायतों में 36,948 मत पडे़ है. प्रखंड में 76.06 प्रतिशत मतदान हुआ है. यह रिकॉर्ड मत हुआ है. सबसे अधिक मतदान रबोध पंचायत में 85.96 प्रतिशत तथा सबसे कम मतदान गिद्दी ख पंचायत में 54.55 प्रतिशत हुआ है. कई वार्डों में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है. वोट का प्रतिशत बताता है कि नक्सल प्रभावित गांवों में मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया है. डाड़ी प्रखंड में मतदाताओं की संख्या 49316 है. इसमें से 36,948 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है. इसमें 19,786 पुरुष और 17,162 महिला मतदाता है. जिप भाग एक क्षेत्र की छह पंचायतों में 19,339 तथा भाग दो के आठ पंचायतों में 17,609 वोट पड़े हैं. होन्हेमोढ़ा में 3471, बलसगरा में 2622, हुवाग में 3333, रबोध में 2889, कनकी में 3701, हेसालौंग में 3323, डाड़ी में 2896, मिश्राइनमोढ़ा में 3669, रैलीगढ़ा पूर्वी में 1865, रैलीगढ़ा पश्चिमी में 1644, गिद्दी क में 1437, गिद्दी ख में 2519, गिद्दी ग में 1096, टोंगी पंचायत में 2483 मत पड़े हैं. होन्हेमोढ़ा पंचायत के वार्ड नंबर नौ, वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 11, रबोध पंचायत के वार्ड नंबर छह, वार्ड नंबर आठ, हेसालौंग पंचायत के वार्ड नंबर सात, कनकी पंचायत के वार्ड नंबर 13 में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में कोयला क्षेत्रों में कम मतदान हुआ है. जिप, मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य के 400 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गयी है. मतगणना 19 दिसंबर को है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola