ग्रामीण हलकों में 80 प्रतिशत मतदान

ग्रामीण हलकों में 80 प्रतिशत मतदान फोटो फाइल : 28 चितरपुर ए, बी, सी, डी, ई, जी वोट देने के लिए कतार में लगी युवतियां व महिलाएं, वोट देकर निकले बारलोंग के मुखिया प्रत्याशी चिंतामनी प्रसाद व कुंदरुकला के मुखिया प्रत्याशी शीला देवी एवं 92 वर्षीय कन्हाई करमाली को गोद में लेकर वोट दिलाने पहुंचे […]
ग्रामीण हलकों में 80 प्रतिशत मतदान फोटो फाइल : 28 चितरपुर ए, बी, सी, डी, ई, जी वोट देने के लिए कतार में लगी युवतियां व महिलाएं, वोट देकर निकले बारलोंग के मुखिया प्रत्याशी चिंतामनी प्रसाद व कुंदरुकला के मुखिया प्रत्याशी शीला देवी एवं 92 वर्षीय कन्हाई करमाली को गोद में लेकर वोट दिलाने पहुंचे एवं वोट देकर निकली जिप प्रत्याशी शोभा देवीफ्लैग…दोपहर 12 बजे तक 60 फीसदी वोट पड़ गये, 92 वर्ष के कन्हाई भी पीछे नहीं रहे रजरप्पा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में रामगढ़ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया. बारलोंग, कुंदरुकला, दोहाकातू, लोधमा, लोदरो बेड़ा सहित कई जगहों में हजारों मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया. इन क्षेत्रों में 75 से 80 फीसदी मतदान होने की संभावना है. मतदाता सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों में पहुंचने लगे थे. लोगों ने कतारबद्ध होकर अपने – अपने मत का प्रयोग किया. दोपहर 12 बजे तक लगभग 60 फीसदी मतदान हो चुके थे. जबकि इस दरम्यान कई बूथों में सन्नाटा पसरा रहा. बारलोंग के कई बूथों में महिलाएं वोट देने के लिए घंटों खड़ी रही. मतदान केंद्रों में डीडीसी किशोर कुमार, अंचल अधिकारी कुंवर सिंह पहान, एसआइ संजय कुमार सहित कई अधिकारी ने बूथों का निरीक्षण किया और जायजा लिया. कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. प्रत्याशियों ने किया मतदान रामगढ़ के जिला परिषद उम्मीदवार शोभा देवी के अलावा बारलोंग मुखिया प्रत्याशी चिंतामनी प्रसाद, बनवारी मुंडा, कुंदरुकला मुखिया प्रत्याशी शीला देवी, कुंदरुकला के पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार विजय केसरी सहित कई अन्य प्रत्याशियों ने भी अपने – अपने बूथों में जा कर वोट डाला. कन्हाई के जज्बे को सलाम कुंदरुकला पंचायत के कन्हाई करमाली (92 वर्ष) को उनके परिजनों ने गोद में उठा कर बूथ पहुंचाया. जहां उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया. इसके अलावा कई बुजुर्ग महिला, पुरुष भी वोट देने के लिए केंद्र पहुंचे. साथ ही नये मतदाता भी वोट को लेकर काफी उत्साहित दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










