छह घंटे में बना सब वे ब्रिज

छह घंटे में बना सब वे ब्रिज फोटो फाइल : 18 चितरपुर टी बनाया गया ब्रिजगोला/सोनडीमरा. मुरी – बरकाकाना रेलखंड के समलपुर पोल संख्या 373 के समीप रेलवे विभाग द्वारा सब वे ब्रिज का निर्माण महज छह घंटा में ही किया गया. ब्रिज निर्माण की लागत लगभग 35 लाख रुपया बतायी जाती है. अधिकारियों ने […]
छह घंटे में बना सब वे ब्रिज फोटो फाइल : 18 चितरपुर टी बनाया गया ब्रिजगोला/सोनडीमरा. मुरी – बरकाकाना रेलखंड के समलपुर पोल संख्या 373 के समीप रेलवे विभाग द्वारा सब वे ब्रिज का निर्माण महज छह घंटा में ही किया गया. ब्रिज निर्माण की लागत लगभग 35 लाख रुपया बतायी जाती है. अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज के निर्माण होने से मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग की आवश्यकता नहीं होगी. साथ ही अब दुर्घटना की भी आशंका नहीं रहेगी. उधर ब्रिज निर्माण के क्रम में छह घंटा रेलवे आवागमन बाधित रहा. ब्रिज बनने के बाद पुन: आवागमन सुचारू कर दिया गया. ब्रिज निर्माण के समय चिकित्सकों का एक टीम डॉ जे कच्छप के नेतृत्व में मौजूद थी. उधर अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही दो अौर ब्रिज का निर्माण किया जाना है. जिसमें गोला, बड़कीपोना व मायल स्टेशन के बीच ब्रिज का निर्माण कराया जायेगा. जबकि झालदा में 26 नवंबर को मेधा ब्लॉक का निर्माण किया जायेगा. मौके पर मुख्य अभियंता विशाल आनंद, वरीय मंडल अभियंता आरआर राय, सहायक अभियंता राकेश सिंह, एसएसइ अशोक कुमार, गोविंद नायक, पीके बाड़ा सहित कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










