लीड) आस्था का महापर्व है छठ : चंद्रप्रकाश

Published at :18 Nov 2015 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
लीड) आस्था का महापर्व है छठ : चंद्रप्रकाश

लीड) आस्था का महापर्व है छठ : चंद्रप्रकाश फोटो फाइल : 18 चितरपुर ए, बी, सी छठ घाट पर भगवान सूर्य की प्रतिमा के साथ मंत्री, भगवान सूर्य की आराधना करते छठव्रती एवं अर्घ्य देते श्रद्धालुरजरप्पा/चितरपुर. रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र में महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया. रजरप्पा डैम, भैरवी नदी, रजरप्पा मंदिर स्थित दामोदर-भैरवी संगम […]

विज्ञापन

लीड) आस्था का महापर्व है छठ : चंद्रप्रकाश फोटो फाइल : 18 चितरपुर ए, बी, सी छठ घाट पर भगवान सूर्य की प्रतिमा के साथ मंत्री, भगवान सूर्य की आराधना करते छठव्रती एवं अर्घ्य देते श्रद्धालुरजरप्पा/चितरपुर. रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र में महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया. रजरप्पा डैम, भैरवी नदी, रजरप्पा मंदिर स्थित दामोदर-भैरवी संगम स्थल एवं चितरपुर राजा बांध, मुरुबंदा तालाब, सती पोखर, नावा पोखर, बड़कीपोना, छोटकीपोना, बोरोबिंग, कुंदरु सहित कई जगहों पर श्रद्धालु छठ घाट पर आयोजित पूजा में शामिल हुए. छठव्रतियों ने मंगलवार को अस्ताचलगामी व बुधवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. छठव्रतियों ने भगवान सूर्य की पूजा -अर्चना के बाद आरती उतारी गयी आैर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. उधर, पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने रजरप्पा प्रोजेक्ट, रजरप्पा मंदिर, चितरपुर, सांडी, गोला, बड़कीपोना सहित कई छठ घाटों पर पहुंचे और पूजन सामग्री का वितरण किया. उन्होंने कहा कि महापर्व छठ आस्था का पर्व है. उन्होंने लोगों को पर्व की बधाई दी. भगवान सूर्य की हुई विशेष आरतीदामोदर-भैरवी नदी तट पर भगवान सूर्य की विशेष आरती की गयी. पूजा को लेकर रजरप्पा प्रोजेक्ट, हेसापोड़ा, चितरपुर, छोटकीपोना, बड़कीपोना, भुचूंगडीह, सांडी, खोखा, बंदा के छठव्रतियों ने दंडवत देते हुए घाट पहुंच कर भगवान सूर्य की पूजा -अर्चना की. संघ का रहा सराहनीय योगदानछठ पूजा समिति रजरप्पा प्रोजेक्ट ने श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री व दूध का वितरण किया. मौके पर महाप्रबंधक आइसी मेहता, गोपाल चौधरी, रमेश विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह, किशोरी प्रसाद, के नायक, जगदीश महतो, अमृतलाल मुंडा, बिहारी चौधरी, किशोर महतो आदि मौजूद थे. रजरप्पा न्यास समिति व नवयुवक संघ ने छठव्रतियों के बीच फल, फूल, दूध, पूजन सामग्री आदि का वितरण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola