कोयलांचल से लेकर गांव तक छठ की उमंग

Published at :18 Nov 2015 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
कोयलांचल से लेकर गांव तक छठ की उमंग

कोयलांचल से लेकर गांव तक छठ की उमंग 18बीएचयू-34-सयाल घाट पर सूर्य की उपासना करती छठ व्रती, 35-उरीमारी घाट पर अर्घ्य देते छठ व्रती, 36-उरेज घाट पर अर्घ्य अर्पित करते छठ व्रती. 18बीएचयू-44-घाट पर अर्घ्य देते छठ व्रती.उरीमारी. बरका-सयाल कोयलांचल से लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में छठ महापर्व की धूम रही. सयाल-उरीमारी के बीच […]

विज्ञापन

कोयलांचल से लेकर गांव तक छठ की उमंग 18बीएचयू-34-सयाल घाट पर सूर्य की उपासना करती छठ व्रती, 35-उरीमारी घाट पर अर्घ्य देते छठ व्रती, 36-उरेज घाट पर अर्घ्य अर्पित करते छठ व्रती. 18बीएचयू-44-घाट पर अर्घ्य देते छठ व्रती.उरीमारी. बरका-सयाल कोयलांचल से लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में छठ महापर्व की धूम रही. सयाल-उरीमारी के बीच दामोदर नद घाट पर दोनों छोर पर इस बार हजारों की संख्या में छठव्रती व श्रद्धालु सूर्य की उपासना के लिए जुटे. सयाल के शिव मंदिर घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पुराना दोतल्ला से लेकर आजाद रोड, आंबेडकर रोड, प्रिंस रोड, एमआरएफ रोड से घाट तक आकर्षक विद्युत साज सजावट की गयी थी. इसी तरह की व्यवस्था उरीमारी के गौरी शंकर घाट पर भी स्थानीय लोगों ने किया था. सयाल शिव मंदिर घाट पर हरेंद्र सिंह, बिरदा पासवान, मुरारी ठाकुर, कृष्णा साव, शैलेश साव, पुटूस, राजा, ब्रिजेश पासवान, गुल्टेन, मुकेश, प्रमोद साव, दीपक मेहता, उदय मेहता, मुखिया सुभाष रजक सक्रिय देखे गये. ग्रामीण क्षेत्र के गरसुल्ला, जरजरा, उरेज में भी छठ का लेकर काफी उत्साह का माहौल देखा गया.भदानीनगर में भक्तिभाव से मना छठ.भदानीनगर सहित आसपास क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ भक्ति भाव के साथ मनाया गया. इस मौके पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. इधर, छठ व्रतियों की सुविधा के लिए नव युवक संघ द्वारा भदानीनगर के आइएजी डैम स्थित छठ घाट रोशनी की सुविधा व छठ घाट की सफाई की व्यवस्था की गयी थी. इसके अलावा अर्घ्य देने के लिए दूध, पूजन सामग्री सहित सुबह में चाय का भी इंतजाम किया गया था. इस कार्य में संघ के जयेश्वर महतो, किशोर ठाकुर, जमुना प्रसाद भोल्टा, गुड्डू पांडेय, सुनील सिंह आदि का योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola