अर्घ्य दिया, मांगी सुख-समृद्धि की कामना

अर्घ्य दिया, मांगी सुख-समृद्धि की कामना18 कुजू एफ: भगवान भास्कर को अर्घ्य देते छठव्रती, 18 कुजू जी: व्रतियों के बीच फल वितरण करते संस्था कर्मीमांडू. मांडू व आसपास के क्षेत्र में बुधवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न हो गया. क्षेत्र के मांडू जोड़ा तालाब, दूधी नदी, मांडू चटी तालाब, […]
अर्घ्य दिया, मांगी सुख-समृद्धि की कामना18 कुजू एफ: भगवान भास्कर को अर्घ्य देते छठव्रती, 18 कुजू जी: व्रतियों के बीच फल वितरण करते संस्था कर्मीमांडू. मांडू व आसपास के क्षेत्र में बुधवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न हो गया. क्षेत्र के मांडू जोड़ा तालाब, दूधी नदी, मांडू चटी तालाब, पुंडी तालाब, चौथा नदी हेसागढ़ा, बोंगाहारा समेत अन्य जलाशयों में अर्घ्य दिया गया. छठ घाटों पर विद्युत सज्जा की गयी थी. तोरणद्वार लगाये गये थे. फल-फूल का वितरणमांडू जोड़ा तालाब छठ घाट समेत कई घाटों पर स्वयंसेवी संस्था व समाज सेवियों द्वारा व्रतियों के बीच फल-फूल व दूध का वितरण किया गया. जोड़ा तालाब में बुद्धा एजुकेशन एंड सोशल ट्रस्ट मांडू, उपकार समिति व बांग विकास संस्थान द्वारा शिविर लगाकर पूजन सामग्री व फल वितरित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










