ओके...लीड) पीटीपीएस के चीफ केमस्टि के घर चोरी

अोके…लीड) पीटीपीएस के चीफ केमिस्ट के घर चोरी साढ़े सात लाख रुपये मूल्य के जेवर ले गये चोर पूरा परिवार छठ पूजा के लिए घाट गया हुआ था फोटो फाइल 18पीटीआर-जी में घटना की जानकारी देते एएन झापतरातू.पीटीपीएस के चीफ केमिस्ट एएन झा के घर चोरी की घटना हुई. चोर उनके यहां से साढ़े सात […]
अोके…लीड) पीटीपीएस के चीफ केमिस्ट के घर चोरी साढ़े सात लाख रुपये मूल्य के जेवर ले गये चोर पूरा परिवार छठ पूजा के लिए घाट गया हुआ था फोटो फाइल 18पीटीआर-जी में घटना की जानकारी देते एएन झापतरातू.पीटीपीएस के चीफ केमिस्ट एएन झा के घर चोरी की घटना हुई. चोर उनके यहां से साढ़े सात लाख रुपये मूल्य के जेवरात ले गये. यह जेवर उनकी बहू की थी. घटना बुधवार की अहले सुबह की है. पूरा परिवार छठ पूजा के लिए घाट गया हुआ था. सुबह चार बजे जैसे ही पूजा के लिए ताला बंद कर केमिस्ट का परिवार घर से निकला, वैसे ही चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया. चोरों ने घर के तीन ताले तोड़े. फिर घर में रखे आलमीरा का लॉक तोड़ कर उसमें रखे जेवरात की चोरी कर ली. पूजा कर जब यह परिवार सुबह सात बजे घर लौटा, तो घर व आलमीरा खुला देख कर अवाक रह गया. तुरंत आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया गया. फिर पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक घटना से संबंधित कोई भी अहम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगी है. घर से वाकिफ थे चोर : चीफ केमिस्ट एएन झा के घर जिस अंदाज में चोरी हुई है, उससे यह साफ प्रतीत होता है कि चोर इस घर से अच्छी तरह वाकिफ थे. झा परिवार के सदस्य लंबे अरसे से छठ पूजा में शरीक होने पीटीपीएस डैम घाट पर जाते थे. यहां से सुबह सात बजे के करीब ही वापस आते थे. चोरों ने घर में मौजूद चार आलमीरा में से सिर्फ जेवरवाला आलमीरा का ही लॉक तोड़ा. पूजा के लिए कोलकाता से आये थे बेटे-बहूछठ पूजा में शामिल होने के लिए इनका बेटा अपनी पत्नी के साथ कोलकाता से यहां आया था. बेटे की वर्ष 2012 में शादी हुई थी. यह आभूषण उनकी शादी का ही था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










