दीये की रोशनी से जगमग हुआ कोयलांचल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2015 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

भुरकुंडा/उरीमारी/भदानीनगर : प्रकाश का पर्व दीपावली भुरकुंडा कोयलांचल, सयाल-उरीमारी कोयलांयल समेत भदानीनगर, बासल, उरेज, पोटंगा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया. लोगों ने अपने घरों को दीये से सजाया. आकर्षक रंगोली बनायी गयी. पूरा क्षेत्र दीये की रोशनी से जगमग होता रहा. पटाखों की गूंज से दिवाली की खुशियां चौगुनी होती रही. लोगों […]
विज्ञापन
भुरकुंडा/उरीमारी/भदानीनगर : प्रकाश का पर्व दीपावली भुरकुंडा कोयलांचल, सयाल-उरीमारी कोयलांयल समेत भदानीनगर, बासल, उरेज, पोटंगा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया. लोगों ने अपने घरों को दीये से सजाया. आकर्षक रंगोली बनायी गयी.
पूरा क्षेत्र दीये की रोशनी से जगमग होता रहा. पटाखों की गूंज से दिवाली की खुशियां चौगुनी होती रही. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर त्योहार की बधाई दी. लोगों ने काली व लक्ष्मी की पूजा भी की. कई स्थानों पर माता की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. सौंदा बस्ती टिपला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बलकुदरा में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जवाहर नगर काली पूजा के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










