आचार संहिता नहीं मानने पर कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2015 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

निर्विरोध 14 वार्ड सदस्यों को दिया गया प्रमाण पत्र गिद्दी(हजारीबाग) : आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी ने डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में मुखिया व वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों के साथ बैठक की. निर्वाची पदाधिकारी मधु कुमारी ने मुखिया व वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों से कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का […]
विज्ञापन
निर्विरोध 14 वार्ड सदस्यों को दिया गया प्रमाण पत्र
गिद्दी(हजारीबाग) : आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी ने डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में मुखिया व वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों के साथ बैठक की. निर्वाची पदाधिकारी मधु कुमारी ने मुखिया व वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों से कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करना होगा.
जो इसका उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि किसी उम्मीदवार के खिलाफ व्यक्तिगत टीका टिप्पणी नहीं करनी है. चुनाव आचार संहिता के अनुपालन के बारे में जानकारी दी गयी. बैठक के दौरान डाड़ी प्रखंड से निर्विरोध निर्वाचित होने वाले विभिन्न पंचायत के 14 वार्ड सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया.
जीपीएस आशीष कुमार पांडा ने बताया कि डाड़ी प्रखंड से 58 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं. बैठक में प्रखंड के कर्मचारी कुलदीप कुमार, मुखिया उम्मीदवार यशोदा देवी, सुरेंद्र महतो, तूफानी राम, प्रेमलता सिन्हा, मीना देवी, युगेश कुमार प्रसाद, प्रमिला देवी, अरुण कुमार सिंह, रेणु देवी, नरेश हांसदा, संजीत सागर, नमीता कुमारी सहित कई मुखिया व वार्ड सदस्य के उम्मीदवार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










