बूथों पर मुस्तैद रहें अधिकारी

रामगढ़ : पंचायत चुनाव को लेकर जिला भर के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को लेकर उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की. बैठक में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में गोला, दुलमी व चितरपुर प्रखंड के बूथों के संबंध में चर्चा की गयी. उपायुक्त ने सभी […]
रामगढ़ : पंचायत चुनाव को लेकर जिला भर के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को लेकर उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की. बैठक में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में गोला, दुलमी व चितरपुर प्रखंड के बूथों के संबंध में चर्चा की गयी.
उपायुक्त ने सभी बूथों की समीक्षा करने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव के दिन बूथों पर किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो, इसका इंतजाम किया जाये. बूथों पर सुरक्षा के इंतजाम, गश्ती दल व उड़नदस्ता दल के गठन पर भी विचार-विमर्श किया गया. द्वितीय व तृतीय चरण में जिन प्रखंडों में चुनाव होने हैं, उनके बूथों के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










