आदर्श आचार संहिता की दी जानकारी

आदर्श आचार संहिता की दी जानकारी फोटो फाइल 12पीटीआर-बी में जानकारी देते पदाधिकारी, 12 पीटीआर-सी में उपस्थित प्रत्याशीपतरातू.प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गयी. सामान्य पर्यवेक्षक रोबिन टोपो, बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, सीओ रितेश जायसवाल समेत गोला प्रखंड के एमओ ने प्रत्याशियों को आचार संहिता […]
आदर्श आचार संहिता की दी जानकारी फोटो फाइल 12पीटीआर-बी में जानकारी देते पदाधिकारी, 12 पीटीआर-सी में उपस्थित प्रत्याशीपतरातू.प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गयी. सामान्य पर्यवेक्षक रोबिन टोपो, बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, सीओ रितेश जायसवाल समेत गोला प्रखंड के एमओ ने प्रत्याशियों को आचार संहिता के पालन व इसके तहत दंड के प्रावधानों के संबंध में बताया. प्रत्याशियों को इससे संबंधित पुस्तिका भी दी गयी. बैठक में जिप, पंसस, मुखिया व वार्ड सदस्य के प्रत्याशी उपस्थित थे. उन्हें बताया गया कि कोई भी उम्मीदवार किसी धर्म, संप्रदाय व जाति के लोगों की भावना को ठेस पहुंचाने का कार्य न करें. आदर्श आचार संहिता के पालन की बात कही गयी. मुखिया के 12 व वार्ड सदस्य के 10 प्रत्याशियों ने नाम वापस लियाप्रखंड अंतर्गत मुखिया के 12 प्रत्याशी व वार्ड सदस्य के 10 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है. नाम वापसी का आज अंतिम दिन था. मुखिया प्रत्याशियों में कुरसे से सरिता देवी, पटेलनगर से सुमित्रा देवी, बुध बाजार दोतल्ला से जयप्रकाश पासवान, सांकुल से उर्मिला देवी व महेश राम, कटिया बस्ती से शकीला बेगम, लपंगा से तारिणी देवी, हफुआ से अमीना देवी, पालू से रवि कुमार, सयाल उत्तरी से शैलेंद्र कुमार, सयाल केके से सुनीता देवी, बुधबाजार इमलीगाछ से राजेेंद्र सिंह मल्होत्रा ने नाम वापस लिया है. जबकि वार्ड सदस्यों के 10 प्रत्याशी अपना नाम वापस लिये हैं. कुल 430 पदों में 177 वार्ड के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये हैं. जबकि 50 पद खाली हैं. प्रत्याशियों के खर्च की सीमा तयप्रत्याशियों को चुनाव में खर्च की सीमा तय कर दी गयी है. जिला परिषद सदस्य चुनाव में डेढ़ लाख, मुखिया 60 हजार, पंचायत समिति सदस्य 50 हजार व वार्ड सदस्य 10 हजार रुपये खर्च कर सकेंगे. प्रत्याशी सुबह छह से रात 10 बजे तक प्रचार-प्रसार कर सकेंगे. 26 नवंबर की शाम पांच बजे तक प्रत्याशी अपना प्रचार कर पायेंगे. सभी पदों के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा. 14 को मिलेगा चुनाव चिह्न सभी प्रत्याशियों को 14 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. प्रत्याशियों को 14 नवंबर को ही अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आने का निर्देश दिया गया है. जो प्रत्याशी निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त करना चाहते हैं, वे निर्वाची पदाधिकारी से प्रपत्र 10 में अनुमोदन प्राप्त कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










