मुखिया के 17 व वार्ड के 98 उम्मीदवार

Published at :12 Nov 2015 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के 17 व वार्ड के 98 उम्मीदवार

मुखिया के 17 व वार्ड के 98 उम्मीदवार एक मुखिया ने नाम वापस लिया रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के सभागार में नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को कुंदरूकला के मुखिया उम्मीदवार हीरालाल महतो ने नाम वापस ले लिया. प्रखंड के तीनों पंचायत में 18 लोगों ने मुखिया पद के लिए […]

विज्ञापन

मुखिया के 17 व वार्ड के 98 उम्मीदवार एक मुखिया ने नाम वापस लिया रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के सभागार में नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को कुंदरूकला के मुखिया उम्मीदवार हीरालाल महतो ने नाम वापस ले लिया. प्रखंड के तीनों पंचायत में 18 लोगों ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया था. एक के नाम वापसी से अब तीनों पंचायत में 17 मुखिया उम्मीदवार मैदान में बचे हैं. निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रामगढ़ कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि तीनों पंचायत में 17 मुखिया व 98 वार्ड उम्मीदवार मैदान में बचे हैं. इसमें मुखिया पद के दोहाकातू पंचायत से चार, कुंदरूकला से चार व बारलौंग पंचायत से नौ उम्मीदवार हैं. उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को चुनाव सिंबल का वितरण, 28 दिसंबर को चुनाव व 13 दिसंबर को मतगणना की तिथि तय है. मौके पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डॉ अंबोज कुमार महतो, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सीआइ अनिल कुमार, जीपीएस मोहनलाल ठाकुर, जितेंद्र कुमार दूबे, मनीष कुमार सिंह, ब्रह्मानंद पाठक, वकील, महेश्वर महतो, यशवंत सिन्हा, विनीता सिंह, प्रभु जायसवाल सहित अन्य कर्मियों द्वारा चुनाव कार्य में सहयोग किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola