लक्ष्मी व काली पूजा की गयी

लक्ष्मी व काली पूजा की गयी 12 -घाटो – मां काली का पूजा करते श्रद्धालु.घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो सहित आसपास के केदला, लइयो, झारखंड 15 नंबर परेज, प्रेम नगर, राजेंद्र नगर आदि क्षेत्रों में 11 नवंबर की रात दीपावली , श्री लक्ष्मी पूजा व काली पूजा हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गयी. परंपरा के मुताबिक लोग अपने घरों […]
लक्ष्मी व काली पूजा की गयी 12 -घाटो – मां काली का पूजा करते श्रद्धालु.घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो सहित आसपास के केदला, लइयो, झारखंड 15 नंबर परेज, प्रेम नगर, राजेंद्र नगर आदि क्षेत्रों में 11 नवंबर की रात दीपावली , श्री लक्ष्मी पूजा व काली पूजा हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गयी. परंपरा के मुताबिक लोग अपने घरों की साफ सफाई कर दीपावली की शाम विधिवत पूजा-अर्चना कर घरों व प्रतिष्ठानों में धी के दीये जलाये,पटाखे फोड़े मिठाइयां बांटी. वहीं क्षेत्र के झारखंड 15 न. में पंडाल बना कर उसमें मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. वहीं वेस्ट बोकारो के सेंट्रल साइट दुर्गा मंडल ,राजेंद्र नगर के दुर्गा मंडप में श्रीश्री दुर्गा पूजा व काली पूजा समिति द्वारा मां काली का प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. इसके अलावा राजेंद्र नगर काली बाड़ी में धूमधाम से काली पूजा मनायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










