युगेश के पक्ष में खुला चुनाव कार्यालय

Published at :12 Nov 2015 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
युगेश के पक्ष में खुला  चुनाव कार्यालय

युगेश के पक्ष में खुला चुनाव कार्यालय फोटो फाइल : 12 चितरपुर डी लोगों को संबोधित करते जिप प्रत्याशी युगेश रजरप्पा. चितरपुर उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद उम्मीदवार युगेश महतो के पक्ष में भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता ने कई चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि जिप प्रत्याशी श्री महतो 25 वर्षों से […]

विज्ञापन

युगेश के पक्ष में खुला चुनाव कार्यालय फोटो फाइल : 12 चितरपुर डी लोगों को संबोधित करते जिप प्रत्याशी युगेश रजरप्पा. चितरपुर उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद उम्मीदवार युगेश महतो के पक्ष में भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता ने कई चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि जिप प्रत्याशी श्री महतो 25 वर्षों से क्षेत्र का सेवा कर रहे है. उन्होंने कहा कि जनता स्वच्छ छवि के व्यक्ति को ही चुने. इससे पूर्व, सुकरीगढ़ा, मायल बाजार, चितरपुर बाजार टांड़, बोरोबिंग, मुरुबंदा सहित कई जगहों में चुनाव कार्यालय का उदघाटन हुआ. उन्होंने चितरपुर के सोना मुहल्ला, छोटकीपोना, बोरोबिंग के अलावा रजरप्पा प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी में लोगों से जनसंपर्क कर वोट देने की अपील की. मौके पर प्रो संजय कुमार, रमेश प्रसाद वर्मा, गणेश प्रसाद, सुरेंद्र महतो, अर्जुन वर्मा, किशोरी प्रसाद, हितेश पटेल, बासुदेव प्रजापति, कुलदीप सिंह, घनश्याम महतो, संजय वर्मा के अलावा चितरपुर दक्षिणी क्षेत्र के जिला परिषद प्रत्याशी प्रेतनाथ सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola