मुखिया व वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन शुरू

मुखिया व वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन शुरू रामगढ़ प्रखंड फोटो फाइल 30आर-ई-मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल करते उम्मीदवार.रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में 30 अक्तूबर को वार्ड चुनाव के लिए नामांकन शुरू किया गया. नामांकन के पहले दिन कुंदरूकला पंचायत के वार्ड नंबर नौ के लिए पहला नामांकन […]
मुखिया व वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन शुरू रामगढ़ प्रखंड फोटो फाइल 30आर-ई-मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल करते उम्मीदवार.रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में 30 अक्तूबर को वार्ड चुनाव के लिए नामांकन शुरू किया गया. नामांकन के पहले दिन कुंदरूकला पंचायत के वार्ड नंबर नौ के लिए पहला नामांकन प्रदीप कुमार नायक ने किया. प्रदीप ने निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रामगढ़ कुंवर सिंह पाहन को नामांकन प्रपत्र सौंपा. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के कुंदरूकला, दोहाकातू व बारलौंग पंचायत के वार्ड चुनाव के लिए 51 प्रपत्र की बिक्री की गयी. तीनों पंचायतों में मुखिया पद के लिए 15 प्रपत्रों की बिक्री हुई. इसमें दोहाकातू से कलावती देवी, अकलू बेदिया, शंकर करमाली, रीमन देवी, कुंदरूकला पंचायत से संतोषी देवी, चंपा देवी, सुबासो देवी, पुष्पा देवी, चिंतामणी प्रसाद व बारलौंग पंचायत के हीरालाल महतो, रामचंद महतो, खिरोधर बेदिया, बनवारी मुंडा, रामकुमार महतो आदि शामिल हैं. मौके पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डॉ अंबोज कुमार महतो, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार सिंह, ब्रह्मानंद पाठक, वकील, महेश्वर महतो आदि द्वारा चुनाव कार्य में सहयोग किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










