लीड) फ्लैग-इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम की वज्ञिान प्रदर्शनी का उदघाटन

Published at :30 Oct 2015 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
लीड) फ्लैग-इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम की वज्ञिान प्रदर्शनी का उदघाटन

लीड) फ्लैग-इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम की विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन हेडिंग-बच्चों ने दिखायी प्रतिभा प्रदर्शनी में रखे गये 245 मॉडल फोटो फाइल 30आर- प्रदर्शनी का उदघाटन करते उपायुक्त, 30आर-ए-प्रदर्शनी में रखे मॉडल को देखते डीसी, 30आर-बी-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्रा.रामगढ़.भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (सत्र 2014-15) […]

विज्ञापन

लीड) फ्लैग-इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम की विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन हेडिंग-बच्चों ने दिखायी प्रतिभा प्रदर्शनी में रखे गये 245 मॉडल फोटो फाइल 30आर- प्रदर्शनी का उदघाटन करते उपायुक्त, 30आर-ए-प्रदर्शनी में रखे मॉडल को देखते डीसी, 30आर-बी-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्रा.रामगढ़.भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (सत्र 2014-15) का आयोजन किया गया. दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में हुआ. उदघाटन समारोह में रामगढ़ जिला के उपायुक्त ए दोड्डे व विशिष्ट अतिथि प्रतियोगिता के जूरी सदस्य सह विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों के शिक्षक उपस्थित थे. इसमें डॉ डीएन साधू, डॉ कौशलेंद्र कुमार, डॉ इंद्रजीत, डॉ एके साहा, डॉ आरके द्विवेदी, डॉ विपिन कुमार, डॉ किशोर कुमार गुप्ता, डॉ विश्वजीत, डॉ रेणु पाठक व डॉ अरुण कुमार मिश्रा शामिल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने की. समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त ए दोड्डे, जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह व सभी विशिष्ट अतिथियों ने किया. इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, रामगढ़ की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया. गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. प्रदर्शनी में 245 मॉडल पेश किये गये.विज्ञान में नये व सकारात्मक विचारों से ही होगा समस्या का समाधान : डीसी विज्ञान की मदद से समाज, राज्य व देश की किसी भी समस्याओं का समाधान करने में काफी आसानी होती है. उक्त बातें रामगढ़ जिला के उपायुक्त ए दोड्डे ने शुक्रवार को आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में कही. उपायुक्त ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि यह बच्चे जिला ही नहीं, राज्य व राष्ट्रीय स्तर से भी आगे जाकर विज्ञान के क्षेत्र में अपना नाम रौशन करेंगे. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से जिला भर से विज्ञान के क्षेत्र में इच्छुक छात्रों की टीम बना कर देने को कहा. समारोह में जूरी मेंबर्स के डॉ डीएन साधू, डॉ विपिन कुमार, डॉ किशोर कुमार गुप्ता व डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola