बाक्स में ) अलग -अलग बूथों में वोट डालेंगे पिता-पुत्र

Published at :30 Oct 2015 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
बाक्स में ) अलग -अलग बूथों में वोट डालेंगे पिता-पुत्र

बाक्स में ) अलग -अलग बूथों में वोट डालेंगे पिता-पुत्र मतदाता सूची में कई गलतियां सामने आ रही हैं मांडू.प्रखंड की कई पंचायतों में पंचायत चुनाव में पति और पत्नी अलग अलग बूथों पर अपना वोट डालेंगे. यह खुलासा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची से हुआ. प्रखंड मुख्यालय पंचायत मांडू चटी में […]

विज्ञापन

बाक्स में ) अलग -अलग बूथों में वोट डालेंगे पिता-पुत्र मतदाता सूची में कई गलतियां सामने आ रही हैं मांडू.प्रखंड की कई पंचायतों में पंचायत चुनाव में पति और पत्नी अलग अलग बूथों पर अपना वोट डालेंगे. यह खुलासा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची से हुआ. प्रखंड मुख्यालय पंचायत मांडू चटी में प्रकाशित मतदाता सूची में मतदाताओं का इस प्रकार विभक्त किया गया है कि पति एक बूथ में तो पत्नी दूसरे बूथ में वोट डालेंगे. पिता एक बूथ में तो पुत्र दूसरे बूथ पर वोट डालेंगे. कई लोगों का एक ही बूथ में दो -दो जगह नाम अंकित है. मांडू चटी मतदाता सूची में मुन्नी लाल गुप्ता वार्ड संख्या नाै में तो पत्नी अनुराधा गुप्ता वार्ड 10 में, दीपनारायण साव वार्ड 10 तो पत्नी गीता देवी वार्ड आठ में, राजीव कुमार गुप्ता वार्ड आठ में तो पत्नी उषा देवी नाै में, बसंत कुमार गुप्ता वार्ड नाै में तो पत्नी मालती देवी आठ में. लाटो साव बूथ आठ में पुत्र दुर्गा प्रसाद 10 में, श्याम सुंदर गुप्ता वार्ड 10 में तो पुत्र विनय कुमार गुप्ता वार्ड 9 में, किशोरी लाल गुप्ता वार्ड नंबर 10 में, पुत्र सुरेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार, सुधीर कुमार वार्ड नाै, संतोष गुप्ता वार्ड नंबर नाै में पुत्र रोहित राज वार्ड 11 में, गिरजा सिंह वार्ड नाै में पुत्र आदर्श गुप्ता वार्ड सात में मतदान करेंगे. भाजपा जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची में जान कर फेरबदल किया गया है. उन्होंने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola