रिमांड पर लाया गया शूटर गौतम

Published at :30 Oct 2015 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
रिमांड पर लाया गया शूटर गौतम

रिमांड पर लाया गया शूटर गौतम पूछताछ के तुरंत बाद पुलिस की तीन टीम छापामारी के लिए निकली.भुरकुंडा. कामेश्वर पांडेय हत्याकांड में शामिल चौबीस परगना बंगाल निवासी शूटर गौतम मंडल को पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर ले लिया है. गौतम को तीन दिनों के रिमांड पर लिया गया है. रामगढ़ एक गुप्त स्थल पर […]

विज्ञापन

रिमांड पर लाया गया शूटर गौतम पूछताछ के तुरंत बाद पुलिस की तीन टीम छापामारी के लिए निकली.भुरकुंडा. कामेश्वर पांडेय हत्याकांड में शामिल चौबीस परगना बंगाल निवासी शूटर गौतम मंडल को पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर ले लिया है. गौतम को तीन दिनों के रिमांड पर लिया गया है. रामगढ़ एक गुप्त स्थल पर उससे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती पूछताछ में ही पुलिस को हत्या से जुड़े ठोस तथ्य हाथ लगे हैं. इसके आधार पर पुलिस की तीन टीम अलग-अलग दिशाओं में छापामारी के लिए निकल गयी है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में कई सफेदपोश लोगों का नाम भी सामने आया है. ये वही लोग हैं, जो इस हत्याकांड में बीच की कड़ी हैं. हेडक्वार्टर डीएसपी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पूछताछ अभी जारी है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola