महिला ने जहरीला पदार्थ खाया

महिला ने जहरीला पदार्थ खाया गिद्दी में इलाज के बाद रेफरगिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी की आर कौर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. यह घटना शुक्रवार लगभग चार बजे की है. जानकारी के अनुसार आर कौर किसी बात को लेकर गुस्से में आ गयी और घर में रखे कीटनाशक दवा खा ली. उसकी स्थिति […]
महिला ने जहरीला पदार्थ खाया गिद्दी में इलाज के बाद रेफरगिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी की आर कौर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. यह घटना शुक्रवार लगभग चार बजे की है. जानकारी के अनुसार आर कौर किसी बात को लेकर गुस्से में आ गयी और घर में रखे कीटनाशक दवा खा ली. उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. उसे तुरंत गिद्दी अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया. आर कौर के परिजनों ने बताया कि किसी के पास से फोन आया. गुस्से में मोबाइल पटक दी और कीटनाशक दवा खा ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










