मुखिया के 34 व वार्ड सदस्य के लिए121 ने परचे भरे

मुखिया के 34 व वार्ड सदस्य के लिए121 ने परचे भरे गोला -दुलमी प्रखंडफोटो फाइल : 27 चितरपुर जे, के एल, एम, एन, ओ, पी लटू सिंह, निशांत कुमार, देवंती देवी, महावीर मुर्मू, रीता देवी, शकुंतला देवी व कुलदीप साव ने परचा भरागोला/दुलमी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में गोला, चितरपुर व दुलमी प्रखंड […]
मुखिया के 34 व वार्ड सदस्य के लिए121 ने परचे भरे गोला -दुलमी प्रखंडफोटो फाइल : 27 चितरपुर जे, के एल, एम, एन, ओ, पी लटू सिंह, निशांत कुमार, देवंती देवी, महावीर मुर्मू, रीता देवी, शकुंतला देवी व कुलदीप साव ने परचा भरागोला/दुलमी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में गोला, चितरपुर व दुलमी प्रखंड में 26 से 30 अक्तूबर तक नामांकन फॉर्म भरे जायेंगे. गोला प्रखंड मुख्यालय में नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को नामांकन कराने पहुंचे व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही. प्रखंड क्षेत्र के 34 लोगों ने मुखिया पद के लिए नामांकन कराया. हेसापोड़ा पंचायत से मनोज कुमार बेदिया, महावीर मुर्मू, रकुआ से शकुंतला देवी, रामकिशुन, बसंत तुरी, विनोद तुरी, अघनु धोबी, लटू राम सिंह, विजय तुरी, मगनपुर से युवराज कुमार, चाड़ी से बसंती देवी, कांति देवी, बंदा से अविनाश खन्ना, हेमंत कुमार मुर्मू, कुलदीप साव, हुप्पू से अमूल्य पांडेय, अर्जुन महतो, पूरबडीह से ज्ञानी मुंडा, कृष्णा महतो, बरियातू से सुशीला देवी, साड़म से गीता, कुम्हरदगा से देवंती देवी, सोसोकला से मो इसमाइल, कमलनाथ महतो, दिनेश्वर महतो, सरगडीह से दिनेश कुमार महतो, कपलेश्वर महतो, संग्रामपुर से मुनी देवी, कृति देवी, संजु देवी, बेटूलकला से माला देवी, बरलंगा से रीता देवी, नावाडीह से रिंकी देवी, चोकाद से देवंती देवी ने मुखिया प्रत्याशी के लिए नामांकन परचा दाखिल कराया. वार्ड सदस्य प्रत्याशी के लिए सुतरी से रीता देवी, हुप्पू से भागवत महतो, नावाडीह से अजीत महतो, गोला से निशांत कुमार, बंदा से मदन कुमार, साड़म से रामकुमार प्रजापति, फुलमनी कुमारी, सरगडीह से मथुरा प्रसाद सहित 121 लोगों ने नामांकन परचा दाखिल कराया. मुखिया 27 व वार्ड सदस्य के लिए 158 फॉर्म बिके : गोला प्रखंड मुखिया में नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में लोग नामांकन फॉर्म खरीदने के लिए पहुंचे. गोला में मुखिया के लिए 27 व वार्ड सदस्य के लिए 158 फॉर्म की बिक्री हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










