गोला थाना के समक्ष प्रदर्शन किया

Updated at :06 Oct 2015 8:48 PM
विज्ञापन
गोला थाना के समक्ष प्रदर्शन किया

गोला थाना के समक्ष प्रदर्शन किया मामला बालू घाट से बालू उठाव का फोटो फाइल : 5 चितरपुर जी गोला थाना गेट के समक्ष प्रदर्शन करते विस्थापित गोला.गोला प्रखंड क्षेत्र की रकुआ पंचायत के अंतर्गत तेनुघाट के सैकड़ों विस्थापित गोला थाना पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने थाना गेट के समक्ष प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना […]

विज्ञापन

गोला थाना के समक्ष प्रदर्शन किया मामला बालू घाट से बालू उठाव का फोटो फाइल : 5 चितरपुर जी गोला थाना गेट के समक्ष प्रदर्शन करते विस्थापित गोला.गोला प्रखंड क्षेत्र की रकुआ पंचायत के अंतर्गत तेनुघाट के सैकड़ों विस्थापित गोला थाना पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने थाना गेट के समक्ष प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना था कि कानीडीह, लीपिया, चालीडीह, सिहली बेड़ा आदि बालू घाटों से बालू का उठाव किया जा रहा है. इन्हीं बालू घाटों से विस्थापितों द्वारा प्रति ट्रेक्टर 20 रुपये शुल्क लिया जाता था. इस राशि से गांव में विकास का काम किया जाता था. इसका टेंडर होने के बाद संवेदक द्वारा राशि नहीं लेने दी जा रही है. इसके कारण गांव के विकास कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा है. उधर, मुखिया शकुंतला देवी व पंसस हेमली देवी के नेतृत्व में थाना में मांग पत्र दिया गया. विस्थापितों ने समस्याअों के समाधान की अपील की है. मौके पर विनोद सिंह, दिलीप सिंह, सोहन सिंह, दशरथ भोगता, कारु महतो, निर्मल मांझी, कालीचरण, रमेश भोगता आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola