सुमन के पति ने किया आत्महत्या का प्रयास

सुमन के पति ने किया आत्महत्या का प्रयास बरकाकाना. बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतगर्त हेहल में सोमवार सुबह दहेज हत्या के आरोपी उमेश सिंह ने आत्महत्या का प्रयास किया. मिली जानकारी के अनुसार, हेहल निवासी उमेश सिंह की पत्नी सुमन देवी की मौत शनिवार रात आग से झुलसने से हो गयी थी. इसके बाद मृतका के […]
सुमन के पति ने किया आत्महत्या का प्रयास बरकाकाना. बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतगर्त हेहल में सोमवार सुबह दहेज हत्या के आरोपी उमेश सिंह ने आत्महत्या का प्रयास किया. मिली जानकारी के अनुसार, हेहल निवासी उमेश सिंह की पत्नी सुमन देवी की मौत शनिवार रात आग से झुलसने से हो गयी थी. इसके बाद मृतका के पिता रेशम सिंह ने बरकाकाना ओपी में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था. इसमें सास, ससुर, ज्येष्ठ सहित मृतका के पति को भी आरोपी बनाया गया था. इधर, उमेश सिंह ने हेहल स्थित बंधागढ़ा पुल की रेलिंग से धोती के सहारे फांसी लगाने का प्रयास किया. राहगीरों की मदद से उसे बचाया गया आैर उसे क्षेत्रीय सीसीएल अस्पताल नयानगर लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उमेश सिंह को सदर अस्पताल, रामगढ़ रेफर कर दिया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उमेश को सदर अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया गया. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी ओपी पुलिस को दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










