वद्यिालय में गढ़ा जाता है बच्चों की भवष्यि : मनोज

विद्यालय में गढ़ा जाता है बच्चों की भविष्य : मनोज रिवर साइड कन्या मध्य विद्यालय में दो कमरे का उदघाटनफोटो 5बीएचयू7-उदघाटन करते जिप उपाध्यक्ष मनोज राम भुरकुंडा.विद्यालय विद्या का मंदिर है. यहां बच्चों का भविष्य गढ़ा जाता है. बच्चे विद्यालय से जो शिक्षा प्राप्त करते हैं, उस शिक्षा से बच्चे अपनी मंजिल तालाश करते हैं. […]
विद्यालय में गढ़ा जाता है बच्चों की भविष्य : मनोज रिवर साइड कन्या मध्य विद्यालय में दो कमरे का उदघाटनफोटो 5बीएचयू7-उदघाटन करते जिप उपाध्यक्ष मनोज राम भुरकुंडा.विद्यालय विद्या का मंदिर है. यहां बच्चों का भविष्य गढ़ा जाता है. बच्चे विद्यालय से जो शिक्षा प्राप्त करते हैं, उस शिक्षा से बच्चे अपनी मंजिल तालाश करते हैं. विद्या ऐसी पूंजी है, जो कभी बेची नहीं जा सकती है. उक्त बातें रामगढ़ के जिप उपाध्यक्ष मनोज राम ने सोमवार को कही. वे कन्या मध्य विद्यालय रिवर साइड, भुरकुंडा में कमरों का उदघाटन कर रहे थे. श्री राम ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों द्वारा बच्चों को अच्छाई-बुराई की शिक्षा दी जाती है. उन्होंने कहा कि शिक्षा कभी बेकार नहीं जाती है. प्रधानाध्यापक घनश्याम साव ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना, रामगढ़ द्वारा पांच लाख 53 हजार की लागत से दो कमरे का निर्माण कराया गया है. विद्यालय में 387 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. कमरे के निर्माण होने से बच्चों को बैठने में सुविधा होगी. मौके पर राकेश कुमार, मो इकबाल खान, अरुण राय, मृदुला तिर्की, रविश कुमार, रेखा देवी, अंगिरा सिंह, अनुपमा कश्यप, सीमा देवी, सावित्री देवी, राजू नायक, संजय नायक, सुनील नायक, राजेंद्र मुंडा, सुनीला देवी, सुमित्रा देवी, शांति देवी, मीना देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










