जिउतिया पर्व पर माताओं ने सुनी कथा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 Oct 2015 7:16 AM
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में जिउतिया पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया. माताओं ने अपने संतानों के लंबे उम्र के लिये निर्जला उपवास कर कथा सुनी. रामगढ़ शहर के बिजुलिया तालाब, दामोदर नद के किनारे, शहर के तमाम मंदिरों में जिउतिया की कथा पुजारियों ने कही. शाम से ही महिलाओं की भीड़ मंदिरों […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में जिउतिया पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया. माताओं ने अपने संतानों के लंबे उम्र के लिये निर्जला उपवास कर कथा सुनी. रामगढ़ शहर के बिजुलिया तालाब, दामोदर नद के किनारे, शहर के तमाम मंदिरों में जिउतिया की कथा पुजारियों ने कही.
शाम से ही महिलाओं की भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी थी. देर रात तक मंदिरों में जिउतिया की कथा कही गयी. पुजारियों ने महिलाओं को राजा जिमुत वाहन की कथा सुनायी. तालाबों, नदियों व मंदिरों के अलावा घरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा कर कथा सुनी. जिउतिया पर्व को लेकर आज दिन में बाजार में काफी भीड़ रही.
सुभाष चौक, चट्टी बाजार, थाना चौक, रांची रोड, बिजुलिया, बस स्टेंड आदि जगहों पर पूजन सामग्री की दुकानें लगायी गयी थी.
चितरपुर/ मगनपुर/दुलमी. चितरपुर, गोला, दुलमी प्रखंड में जिउतिया पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस दौरान महिलाओं ने उपवास रख कर व पूजा अर्चना कर पुत्र की दीर्घायु की कामना की. कई गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










