बापू के आदर्श पर चलने का संकल्प

Updated at :03 Oct 2015 7:27 AM
विज्ञापन
बापू के आदर्श पर चलने का संकल्प

रामगढ़ : रौनियार वैश्य नगर विकास समिति के लोगों ने गांधी जयंती के अवसर पर बिजुलिया से गांधी चौक व गांधी घाट तक पैदल मार्च किया. इससे पूर्व बिजुलिया के साहू कांप्लेक्स में गांधी जयंती का आयोजन किया गया. मौके पर वक्ताओं ने गांधी जी के बताये सिद्धांत व मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. […]

विज्ञापन

रामगढ़ : रौनियार वैश्य नगर विकास समिति के लोगों ने गांधी जयंती के अवसर पर बिजुलिया से गांधी चौक व गांधी घाट तक पैदल मार्च किया. इससे पूर्व बिजुलिया के साहू कांप्लेक्स में गांधी जयंती का आयोजन किया गया. मौके पर वक्ताओं ने गांधी जी के बताये सिद्धांत व मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर नरेश प्रसाद, अवधेश, गजाधर, विजय कुमार गुप्ता, सावित्री गुप्ता, मनोज प्रसाद, आदित्य प्रसाद, शंकरलाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, भगवान साहू, अशोक कुमार गुप्ता, मेघनाथ, नंदकिशोर गुप्ता, राजेश प्रसाद गुप्ता, संतोष प्रसाद गुप्ता, संजय प्रसाद गुप्ता, महेश साव, मधु गुप्ता, उमाचरण, सुरेश प्रसाद, ओम प्रकाश गुप्ता, कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद थे.

रामगढ़. ज्ञान दीप कोचिंग संस्थान हुहुवा में गांधी जयंती रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनायी गयी. मुख्य अतिथि के रूप में आजसू के जिला सचिव मनोज कुमार महतो मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि श्री महतो द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया.

मौके पर श्री महतो ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के लड़ाई में बढ़-चढ़ कर योगदान किया. अपने अहिंसा रूपी शस्त्र से विश्व की सबसे शक्तिशाली अंग्रेजी हुकूमत को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया. मौके पर संस्थान के कई छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति पर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रमुख राजेश कुमार ने किया. मौके पर नरेश महतो, अमजद अंसारी, अजीत राज, आदि मौजूद थे.

उरीमारी. सरैया टोला गांधी चौक पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी. मौके पर शंकर प्रसाद, हरिनारायण प्रसाद, भवानी प्रसाद, अरविंद गिरी, त्रिलोकी गिरी, विनोद प्रसाद, टुकेश्वर प्रसाद, विक्की कुमार, ओम प्रकाश, मनोज बाउरी, आदर्श कुमार, मुन्ना मुंडा, देव कुमार, अनिल, सोहन साव आदि उपस्थित थे. गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी अस्पातल चौक में शुक्रवार को महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनायी गयी.

लोगों ने उनकी तसवीर पर माल्यार्पण किया. लोगों ने कहा कि उनके बताये रास्ते पर चलने से ही देश व समाज की तरक्की संभव है. गांधी जी व शास्त्री जी के विचार आज ज्यादा प्रासंगिक है. इस अवसर पर प्रणव चक्रवर्ती, रामतुल दास, मुखिया अरूण कुमार सिंह, पुरुषोतम पांडेय, बसंत सिन्हा, हुकुमनाथ महतो, श्रीकांत सिंह, दिलीप दता, सुनील, संजय सिंह, वृजकिशोर पाठक, लव कुमार, चंदन सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव उपस्थित थे.

घाटोटांड़. महात्मा गांधी की जयंती पर भारत सरकार द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान के तहत वेस्ट बोकारो में टाटा स्टील ग्रामीण विकास समिति के रिश्ता प्रोजेक्ट व बारूघुटू मध्य पंचायत ने जागरूकता अभियान चलाया. रिश्ता प्रोजेक्ट से जुड़ी महिलाओं ने प्रभातफेरी निकाली.

प्रभातफेरी में शामिल लोग बैंक मोड़ होते हुए सेंट्रल साइट शॉपिंग सेंटर आये. यहां अभियान चला कर सड़कों की सफाई की. मुखिया मीना देवी ने कहा कि 15 कूड़ेदान पूरे पंचायत क्षेत्र में लगाया जा रहा है. छह महत्वपूर्ण जगहों पर सफाई अभियान चला कर कूड़ेदान रखे गये हैं. रैली में मुरारी मोहन तिवारी, संजय सरदार, प्रतिमा कुमारी गुप्ता, रोशन कुमार, जितेंद्र महतो, सोनम कुमारी, संतोष कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola