चार घंटे भी नहीं मिलती बिजली
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Sep 2015 8:02 AM
विज्ञापन

मांगों पर विचार नहीं होने पर होगा आंदोलन गोला : गोला प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ गोलबंद होकर गुरुवार को जुलूस निकाला. इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग हाय – हाय, विद्युत विभाग होश में आओ, विद्युत विभाग मुर्दाबाद आदि नारेबाजी की. जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग आज डीवीसी […]
विज्ञापन
मांगों पर विचार नहीं होने पर होगा आंदोलन
गोला : गोला प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ गोलबंद होकर गुरुवार को जुलूस निकाला. इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग हाय – हाय, विद्युत विभाग होश में आओ, विद्युत विभाग मुर्दाबाद आदि नारेबाजी की. जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग आज डीवीसी चौक पर जमा हुए.
जुलूस की शक्ल में लोग गोला थाना पहुंचे. यहां विद्युत विभाग के एसडीओ ब्रजेश कुमार विरवा व जेइ शंकर प्रसाद को बिजली की समस्या से अवगत कराया गया. लोगों ने कहा कि गोला व चितरपुर क्षेत्र में मुश्किल से चार-पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है. लोगों ने विभाग से जर्जर विद्युत खंभा व तार बदलने, नियमित विद्युत आपूर्ति करने एवं बिजली बिल में सुधार करने सहित छह सूत्री मांग पत्र सौंपा.
कहा गया कि अगर मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर जनार्दन पाठक, सुमन पोद्दार, आकाश कुमार, विकास कुमार, संतोष सोनी, गुड्डू पोद्दार, धरमु नायक, करमू नायक, राजकुमार, रोहित कुमार, विनोद कुमार आदि शामिल थे.
हुप्पू सब स्टेशन में तोड़-फोड़ : गोला : गोला प्रखंड क्षेत्र के हुप्पू सब स्टेशन में बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की. घटना की सूचना मिलने पर विभाग के एसडीओ ब्रजेश कुमार पहुंचे और छानबीन की. उन्होंने गोला पुलिस को घटना से अवगत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










