माया टुंगरी में करमा महोत्सव मना

Updated at :25 Sep 2015 8:02 AM
विज्ञापन
माया टुंगरी में करमा महोत्सव मना

रामगढ़ : कांकेबार स्थिम मायाटुंगरी में गुरुवार को करमा महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव में कांकेबार, मुरार्मकला, बुढ़ाखुखरा व गोसा गांव की युवतियों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की. पहान बबलू ने पारंपरिक विधि-विधान से करमा पूजा करायी. पूजा के बाद जावा, अखरी व बटरी का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया. इस […]

विज्ञापन
रामगढ़ : कांकेबार स्थिम मायाटुंगरी में गुरुवार को करमा महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव में कांकेबार, मुरार्मकला, बुढ़ाखुखरा व गोसा गांव की युवतियों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की.
पहान बबलू ने पारंपरिक विधि-विधान से करमा पूजा करायी. पूजा के बाद जावा, अखरी व बटरी का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया. इस दौरान करम के लोकगीतों से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था. मौके पर नेमधारी महतो ने करम पूजा के संदर्भ में रोचक कहानी लोगों को सुनायी.
चिंतामनी पटेल ने कहा कि यह पर्व प्रकृति की उपासना के साथ-साथ कर्म व धर्म की प्रधानता को भी परिभाषित करता है. महोत्सव के आयोजन में सुरेश महतो, झलकदेव महतो, शीतल प्रसाद, अशोक महतो, नुनुलाल महतो आदि ने सराहनीय योगदान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola