300 लीटर स्प्रीट के साथ दो गिरफ्तार,जेल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Sep 2015 8:47 AM
विज्ञापन

रामगढ़. उत्पाद विभाग व रामगढ़ पुलिस ने गश्ती के दौरान गंडके मोड़-33 से एक एंबेसडर से 300 लीटर स्प्रीट के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस संबंध में उत्पाद विभाग ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक शिवकुमार साहू ने बताया कि विभाग व रामगढ़ पुलिस के संयुक्त […]
विज्ञापन
रामगढ़. उत्पाद विभाग व रामगढ़ पुलिस ने गश्ती के दौरान गंडके मोड़-33 से एक एंबेसडर से 300 लीटर स्प्रीट के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस संबंध में उत्पाद विभाग ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया.
उत्पाद निरीक्षक शिवकुमार साहू ने बताया कि विभाग व रामगढ़ पुलिस के संयुक्त गश्ती के दौरान गंडके मोड़ से बुधवार की सुबह एक एंबेसडर (जेएच14पी-7276) को जब्त किया. एंबेसडर में दर्जनों गैलन में लगभग 300 लीटर स्प्रीट रखा गया था. कार में बिजुलिया निवासी भोला सिंह (55 वर्ष ) व नामकुम, रांची निवासी अजय यादव (26 वर्ष) सवार थे. दोनों को जेल भेज दिया गया. गश्ती टीम में एएसआइ उमाशंकर सिंह आदि माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










