हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ी, पुलिस के हवाले

Updated at :24 Jul 2015 8:42 AM
विज्ञापन
हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ी, पुलिस के हवाले

भुरकुंडा : जयप्रकाश नगर, भुरकुंडा स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित प्रतिमा को मंदिर के पूर्व पुजारी राज जी गोसाईं के पुत्र छोटू कुमार ने खंडित कर दिया है. गुरुवार की सुबह जब लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो प्रतिमा को खंडित पाया. इसकी खबर फैलते ही कई लोग मंदिर के समीप जुटे. आरोपी छोटू की […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : जयप्रकाश नगर, भुरकुंडा स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित प्रतिमा को मंदिर के पूर्व पुजारी राज जी गोसाईं के पुत्र छोटू कुमार ने खंडित कर दिया है. गुरुवार की सुबह जब लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो प्रतिमा को खंडित पाया. इसकी खबर फैलते ही कई लोग मंदिर के समीप जुटे. आरोपी छोटू की खोजबीन की गयी. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया.
इसके बाद उसे भुरकुंडा पुलिस के हवाले कर दिया गया. लोगों ने बताया कि छोटू ने इससे पूर्व अस्पताल के समीप स्थित मंदिर में भी प्रतिमा को खंडित कर दिया था. इधर, लोगों ने पुरोहितों व पंडितों के निर्देश पर खंडित प्रतिमा को नदी में प्रवाहित कर दिया. भुरकुंडा थाने में पुलिसिया पूछताछ में भी आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola