शिक्षिका ने छात्र को पीटा, स्कूल में हंगामा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Jul 2015 7:24 AM
विज्ञापन

गोला (रामगढ़) : गोला स्थित प्राथमिक विद्यालय, बनतारा में 21 जुलाई को पारा शिक्षिका किरण कुमारी ने पहली कक्षा के छात्र रणवीर नायक की पिटाई कर दी. इससे छात्र के चेहरे पर सूजन आ गया है. उसे देखने में दिक्कत हो रही है. इसकी शिकायत छात्र ने घर जा कर परिजनों से की. इसको लेकर […]
विज्ञापन
गोला (रामगढ़) : गोला स्थित प्राथमिक विद्यालय, बनतारा में 21 जुलाई को पारा शिक्षिका किरण कुमारी ने पहली कक्षा के छात्र रणवीर नायक की पिटाई कर दी. इससे छात्र के चेहरे पर सूजन आ गया है. उसे देखने में दिक्कत हो रही है.
इसकी शिकायत छात्र ने घर जा कर परिजनों से की. इसको लेकर ग्रामीणों नेगुरुवार को स्कूल में हंगामा किया. पारा शिक्षिका को हटाने की मांग की. उधर, मामले को लेकर प्रबंधन समिति की बैठक बुलायी गयी. इसी बीच नायक टोला की दर्जनों महिलाएं विद्यालय पहुंची.
हंगामे के कारण बैठक स्थगित हो गयी.
कीड़ा काटने से सूजन : पारा शिक्षिका किरण कुमारी ने बताया : मुङो फंसाने का प्रयास किया जा रहा है. कीड़ा काटने के कारण बच्चे के चेहरे में सूजन आ गया है. वहीं छात्र के पिता ने थाना व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को घटना की सूचना दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










