अस्पताल व संसाधनों की जानकारी ली

Updated at :23 Jul 2015 6:43 AM
विज्ञापन
अस्पताल व संसाधनों की जानकारी ली

घाटोटांड़ : टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के वरीय न्यूरोलॉजिस्ट डॉ एमएन सिंह ने टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के मुख्य अस्पताल का दौरा किया. यहां उनका स्वागत मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीआरपी राव व अस्पताल के मुख्य प्रशासक डॉ सैयद शाकिर अली ने किया. श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीआरपी राव से अस्पताल […]

विज्ञापन
घाटोटांड़ : टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के वरीय न्यूरोलॉजिस्ट डॉ एमएन सिंह ने टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के मुख्य अस्पताल का दौरा किया. यहां उनका स्वागत मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीआरपी राव व अस्पताल के मुख्य प्रशासक डॉ सैयद शाकिर अली ने किया.
श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीआरपी राव से अस्पताल व संसाधनों की जानकारी ली. श्री सिंह ने अस्पताल की साफ-सफाई, संसाधनों के रख -रखाव व उसके उपयोग की सराहना की. इसके बाद उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों के साथ बैठक कर ऐपिलेपसी बीमारी के बारे में जानकारी दी.
डॉ एमएन सिंह ने अस्पताल में आये दर्जनों न्यूरो रोग से ग्रसित मरीजों की जांच की और महत्वपूर्ण सुझाव दिये. मौके पर श्री सिंह ने प्रभात खबर से कहा कि टाटा स्टील कंपनी सिर्फ व्यवसाय नहीं करती है, बल्कि कंपनी के सभी कर्मचारियों तथा आस -पास के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी चलाती है. इसके तहत ही उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola