लीड- एसपी ने की क्राइम मीटिंग, कहा

Updated at :11 Jul 2015 7:04 PM
विज्ञापन
लीड-  एसपी ने की क्राइम मीटिंग, कहा

हेडिंग- लंबित कांडों को शीघ्र निपटायें11आर-आई-बैठक में एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी.रामगढ़. एसपी डॉ एम तमिलवाणन ने शनिवार को क्राइम मीटिंग की. मौके पर एसपी ने सभी ओपी व थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा. उन्होंने कहा कि सीएम व राज्यपाल के पिटिशन पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. जनता दरबार […]

विज्ञापन

हेडिंग- लंबित कांडों को शीघ्र निपटायें11आर-आई-बैठक में एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी.रामगढ़. एसपी डॉ एम तमिलवाणन ने शनिवार को क्राइम मीटिंग की. मौके पर एसपी ने सभी ओपी व थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा. उन्होंने कहा कि सीएम व राज्यपाल के पिटिशन पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. जनता दरबार से आनेवाले आवेदन को प्राथमिकता से कार्रवाई करें. साथ ही मानवाधिकार, सूचना अधिकार सहित अन्य आवेदन पर 48 घंटा के अंदर कार्रवाई होनी चाहिए. आवेदनकर्ता को कहीं से भी निराश करने की शिकायत को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इस दौरान जिला से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दी गयी सामग्री वितरण की स्थिति की जानकारी ली. इससे पूर्व सभी ओपी व थाना प्रभारियों से कांडों के संबंध में एक -एक कर जानकारी ली. मौके पर डीएसपी वीरेंद्र कुमार चौधरी, एसडीपीओ दीपक कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, गोपीनाथ तिवारी, जीडी मिश्रा, दिनेश पासवान, रीडर अर्जुन मिश्रा सहित जिला के तमाम ओपी व थाना प्रभारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola