दर्जनों कूप अब भी पड़े हैं अधूरे

Updated at :09 Jul 2015 9:04 PM
विज्ञापन
दर्जनों कूप अब भी पड़े हैं अधूरे

मनरेगा योजनाओं में अनियमितता बरतने व इसकी जांच के बाद भी उठ रहे हैं सवाल9 चितरपुर जी. अधूरा पड़ा मनरेगा कूप. गोला. प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में व्यापक अनियमितता बरतने व इसकी जांच के बाद भी कई सवाल उठ रहे हैं. डीसी के निर्देश पर जांच टीम गठित की गयी थी. इसके बाद अधिकारियों की […]

विज्ञापन

मनरेगा योजनाओं में अनियमितता बरतने व इसकी जांच के बाद भी उठ रहे हैं सवाल9 चितरपुर जी. अधूरा पड़ा मनरेगा कूप. गोला. प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में व्यापक अनियमितता बरतने व इसकी जांच के बाद भी कई सवाल उठ रहे हैं. डीसी के निर्देश पर जांच टीम गठित की गयी थी. इसके बाद अधिकारियों की एक टीम ने गोला प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में पहुंच कर मनरेगा कूपों की जांच की थी. जिसमें कई अनियमितता उजागर हुई थी. मनरेगा एक्ट का उल्लंघन करते हुए यहां कई कूपों में 35 फीट खुदाई के पहले ही सप्लायर को राशि का भुगतान कर दिया गया था. उधर, बताया जाता है कि जांच के बाद रोजगार सेवक, पंचायत सेवक व एक अन्य अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इस तरह विभाग द्वारा महज खानापूर्ति कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. इससे पूर्व सप्लायर डीके स्टोन को भी सामग्री सप्लाई पर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया था. जब इसके द्वारा लाभुकों से कमीशन के नाम पर 38 फीसदी राशि वसूली की सूचना पर सामग्री सप्लायर पर रोक लगा दी गयी. लेकिन लाभुकों से वसूली की गयी राशि की जांच पड़ताल नहीं की गयी और ना ही लाभुकों को राशि वापस करायी गयी. गौरतलब हो कि गोला के कई सप्लायरों के पास सामग्री का स्टॉक भी मौजूद नहीं है. उधर राशि के अभाव में कई कूप भी अधूरे पड़े हुए है. बारिश का साया भी कूपों पर पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola