वेतन को लेकर कर्मियों ने दिया धरना

Updated at :08 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
वेतन को लेकर कर्मियों ने दिया धरना

8आर-एफ -धरना देते आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी.रामगढ़. जिला स्वास्थ्य विभाग रामगढ़ में विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मियों ने चार माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर सदर अस्पताल रामगढ़ के समक्ष धरना दिया. कर्मियों का कहना था कि आउटसोर्सिंग कंपनी बालाजी द्वारा उनलोगों को कई कामों के लिए रखा गया है. पिछले चार माह […]

विज्ञापन

8आर-एफ -धरना देते आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी.रामगढ़. जिला स्वास्थ्य विभाग रामगढ़ में विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मियों ने चार माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर सदर अस्पताल रामगढ़ के समक्ष धरना दिया. कर्मियों का कहना था कि आउटसोर्सिंग कंपनी बालाजी द्वारा उनलोगों को कई कामों के लिए रखा गया है. पिछले चार माह से उनलोगों को वेतन नहीं दिया जा रहा है. इससे उन लोगों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. बार-बार मानदेय मांगने के बावजूद कंपनी द्वारा बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है. इससे लाचार होकर धरना दिया जा रहा है. धरना के अंत में बाद में वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीएस व डीएस के नाम आवेदन दिया गया. धरना में प्रणव बनर्जी, प्रमोद राम, लीला देवी, रिंकू देवी, चमेली देवी, अनिल नायक, वीरेंद्र नायक, रोशनी नायक, अखिलेश महतो, प्रकाश महतो, मदन महतो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola