जांच टीम ने पारा शिक्षक से की पूछताछ

8 चितरपुर जी. शिक्षकों से पूछताछ करते अधिकारी चितरपुर. उपायुक्त के निर्देश पर एक जांच टीम चितरपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय पहुंची. जांच टीम में संरक्षण पदाधिकारी दुख हरण महतो, अनिल कुमार मेहता, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश कुमार व रंजीत कुमार शामिल थे. टीम ने पारा शिक्षक सनोज चंद्र पोद्दार से पूछताछ की. […]
8 चितरपुर जी. शिक्षकों से पूछताछ करते अधिकारी चितरपुर. उपायुक्त के निर्देश पर एक जांच टीम चितरपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय पहुंची. जांच टीम में संरक्षण पदाधिकारी दुख हरण महतो, अनिल कुमार मेहता, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश कुमार व रंजीत कुमार शामिल थे. टीम ने पारा शिक्षक सनोज चंद्र पोद्दार से पूछताछ की. बताया जाता है कि पारा शिक्षक द्वारा एक आठवीं कक्षा के छात्रा को थप्पड़ मारने का आरोप है. इस विवाद को लेकर सनोज चंद्र पोद्दार व एक अन्य पारा शिक्षक गौरी शंकर दांगी के बीच लड़ाई हुई थी. उधर विद्यालय में छुट्टी होने के कारण छात्रा से पूछताछ नहीं हो पायी. जबकि प्रधानाध्यापिका प्रमीला कुमारी व अन्य शिक्षकों से भी पूछताछ की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










