कुरमी महासभा का प्रतिभा समारोह 12 को

रामगढ़. झारखंड कुरमी महासभा के तत्वावधान में 12 जुलाई को गुरुनानक ऑडिटोरियम के सभागार में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. समारोह में आइसीएसइ, झारखंड मैट्रिक, इंटर कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय में 80 प्रतिशत, सीबीएसइ में 10 सीजीपीए, मेडिकल, इंजीनियरिंग व आइआइटी के सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह के […]
रामगढ़. झारखंड कुरमी महासभा के तत्वावधान में 12 जुलाई को गुरुनानक ऑडिटोरियम के सभागार में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. समारोह में आइसीएसइ, झारखंड मैट्रिक, इंटर कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय में 80 प्रतिशत, सीबीएसइ में 10 सीजीपीए, मेडिकल, इंजीनियरिंग व आइआइटी के सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे. महासभा द्वारा सभी विद्यालय व महाविद्यालयों को आवेदन उपलब्ध कराया गया है. आवेदन भर कर 11 जुलाई को गुरुनानक ऑडिटोरियम के सभागार में जमा करना है. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष भागीरथ महतो, मुनेश्वर महतो, भीम महतो, अजय चित्रा, जीवन महतो, ठाकुर दास महतो, सृष्टिधर महतो, खुदीराम महतो, रामेश्वर महतो, गंगाधर महतो, चुकेंदर महतो, सुरेन महतो, प्रमोद महतो आदि लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










