ड्रेस कोड में नहीं रहने पर सेविका-सहायिका को चेतावनी

Updated at :06 Jul 2015 9:04 PM
विज्ञापन
ड्रेस कोड में नहीं रहने पर सेविका-सहायिका को चेतावनी

गिद्दी (हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड की सीडीपीओ मीना ठाकुर ने सोमवार को कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. कुछ केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ड्रेस कोड में नहीं थीं. साथ ही इन केंद्रों पर ग्रोथ चार्ट व उपस्थिति पंजी भी नहीं थी. इस पर सीडीपीओ ने सेविका-सहायिका को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से इस तरह […]

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड की सीडीपीओ मीना ठाकुर ने सोमवार को कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. कुछ केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ड्रेस कोड में नहीं थीं. साथ ही इन केंद्रों पर ग्रोथ चार्ट व उपस्थिति पंजी भी नहीं थी. इस पर सीडीपीओ ने सेविका-सहायिका को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से इस तरह की गलती होने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार सीडीपीओ ने बलसगरा, पटरंगी, हुआग, चिरवा भुरकुंडा, कोदवे आदि आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि उक्त स्थानों के सभी केंद्र खुले हुए थे. केंद्र में बच्चे भी उपस्थित थे. केंद्र में ग्रोथ चार्ट, भंडार, वजन व उपस्थिति सहित अन्य पंजी उपलब्ध रहना चाहिए. अगर सभी पंजी उपलब्ध नहीं रहेगी, तो कार्रवाई की जायेगी. सीडीपीओ ने कहा कि समय-समय पर केंद्रों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola