खाद्य सुरक्षा सूची में जरूरतमंदों का नाम जोड़ने का निर्देश

Updated at :06 Jul 2015 9:04 PM
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा सूची में जरूरतमंदों का नाम जोड़ने का निर्देश

बीडीओ की अध्यक्षता में रामगढ़, दुलमी व चितरपुर प्रखंड के बीएलओ की बैठक रामगढ़. प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ के सभागार में सोमवार को बीडीओ पवन कुमार महतो की अध्यक्षता में रामगढ़, दुलमी व चितरपुर प्रखंड के बीएलओ की बैठक हुई. बीडीओ ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम से वंचित लोगों का नाम जोड़ना है. इसके तहत […]

विज्ञापन

बीडीओ की अध्यक्षता में रामगढ़, दुलमी व चितरपुर प्रखंड के बीएलओ की बैठक रामगढ़. प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ के सभागार में सोमवार को बीडीओ पवन कुमार महतो की अध्यक्षता में रामगढ़, दुलमी व चितरपुर प्रखंड के बीएलओ की बैठक हुई. बीडीओ ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम से वंचित लोगों का नाम जोड़ना है. इसके तहत ग्रामीण इलाकों में विधवा, परित्यक्ता, विकलांग, 60 वर्ष से अधिक उम्र के गरीब, मकान विहीन, भिखारी व जरूरतमंद लोगों का नाम जोड़ना है. वहीं शहरी क्षेत्र में ठेला चलानेवाले, सफाई कर्मी, हॉकर, प्लंबर, धोबी, मजदूर व वंचित लोगों का नाम जोड़ जाना है. इस सूची में सरकारी सेवक, चार चक्का वाहन के मालिक, दो केवीए से अधिक लोड के बिजली उपभोक्ता, फ्रिज, सेल्स टैक्स, इनकम टैक्स पेयर का नाम शामिल नहीं करना है. सीओ कुंवर सिंह पाहन ने बीएलओ से कहा कि सभी मतदाताओं को आधार कार्ड से जोड़ना है. जिन बीएलओ द्वारा वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का प्रतिशत कम है, उनसे स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एमओ उदय शंकर व तीनों प्रखंड के 150 से अधिक बीएलओ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola