लीड के साथ) गली-नाली का विकास होना चाहिए : जयंत

Updated at :05 Jul 2015 9:04 PM
विज्ञापन
लीड के साथ) गली-नाली का विकास होना चाहिए : जयंत

5बीएचयू-5-संबोधित करते जयंत सिन्हा, 6-उपस्थित लोग.भुरकुंडा. हजारीबाग सांसद सह केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने रविवार को कोयलांचल का दौरा किया. लोगों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं सुनी. सेंट्रल सौंदा स्थित किछुछन रेस्ट हाउस में आयोजित समारोह को संबोधित किया. मंत्री ने कहा कि हमें गली-नाली की राजनीति करनी है. बड़ी योजनाओं के साथ-साथ हमें छोटी […]

विज्ञापन

5बीएचयू-5-संबोधित करते जयंत सिन्हा, 6-उपस्थित लोग.भुरकुंडा. हजारीबाग सांसद सह केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने रविवार को कोयलांचल का दौरा किया. लोगों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं सुनी. सेंट्रल सौंदा स्थित किछुछन रेस्ट हाउस में आयोजित समारोह को संबोधित किया. मंत्री ने कहा कि हमें गली-नाली की राजनीति करनी है. बड़ी योजनाओं के साथ-साथ हमें छोटी सी छोटी विकास के कार्य पर भी ध्यान रखना है. जनता की समस्या को दूर करना हमारी प्राथमिकता है. श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश व राज्य में कई बड़ी योजनाओं को लागू किया जा रहा है. तसवीर जरूर बदलेगी. उरीमारी-बड़कागांव, कुजू-घाटो, घाटो-रजरप्पा सड़क के लिए करोड़ों की योजना है. इस अवसर पर युवा मोरचा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री संजीव बाबला, उपाध्यक्ष डब्ल्यू पांडेय, मंत्री योगेश दांगी, आइटी सेल प्रभारी स्वप्निल सिंह, सुनील सिंह, सत्यम पांडेय, शत्रुघ्न सिंह, मंसूर खान, अनिल, विद्या सागर, सलील मोहन, सल्लू खान, अविनेश, कुलदीप, जितेंद्र यादव, कुंदन, बनवारी, कन्हाई, एसएन प्रसाद, शशिभूषण सिंह, मदन मोहन लाल, सुरेश सिंह, शिव शंकर सिंह, सुनील सिंह, विजय सिन्हा, ओंकेश्वर सिंह, धनेश्वर साव समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. इससे पूर्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola