शंभु सिंह के श्राद्धकर्म में पहुंचे जयंत

Updated at :05 Jul 2015 8:04 PM
विज्ञापन
शंभु सिंह के श्राद्धकर्म में पहुंचे जयंत

शोकाकुल परिवार को सांत्वना दीफोटो फाइल संख्या 5 कुजू : श्राद्धकर्म में शामिल जयंत सिन्हा व अन्य कुजू. नया बाजार टांड़ निवासी भाजपा नेता शंभु सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सह हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा उनके आवास पहुंचे. इस दौरान मंत्री श्री सिन्हा ने शोकाकुल परिवार […]

विज्ञापन

शोकाकुल परिवार को सांत्वना दीफोटो फाइल संख्या 5 कुजू : श्राद्धकर्म में शामिल जयंत सिन्हा व अन्य कुजू. नया बाजार टांड़ निवासी भाजपा नेता शंभु सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सह हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा उनके आवास पहुंचे. इस दौरान मंत्री श्री सिन्हा ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि शंभु सिंह भाजपा के एक सच्चे कार्यकर्ता थे. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. इससे पूर्व जयंत सिन्हा व पार्टी कार्यकर्ताओं ने शंभु सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, प्रकाश मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, रतन प्रसाद साहू, संजय सिन्हा, मनोज गिरि, उमेश चंद्र पटेल, सहदेव ठाकुर, रवींद्र शर्मा, दर्शन शर्मा, प्रमोद कुमार, रणधीर सिंह, अनिल सिंह, श्रवण सिंह, चुन्नू सिंह, संतोष राम सहित उनके परिजन जीतेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, चिंटू सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola