आर... विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन

फोटो फाइल 4आर-ए-प्रश्न पूछते शिक्षक.रामगढ़. कृषि उत्पादन बाजार समिति के समक्ष स्थित राम प्रसाद चंद्रभार सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को अंतर सदनीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में चंद्रशेखर आजाद सदन, भगत सिंह सदन, सीवी रमण सदन, वीर सावरकर सदन, राजगुरु सदन व सुखदेव सदन के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. […]
फोटो फाइल 4आर-ए-प्रश्न पूछते शिक्षक.रामगढ़. कृषि उत्पादन बाजार समिति के समक्ष स्थित राम प्रसाद चंद्रभार सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को अंतर सदनीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में चंद्रशेखर आजाद सदन, भगत सिंह सदन, सीवी रमण सदन, वीर सावरकर सदन, राजगुरु सदन व सुखदेव सदन के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अमरेंद्र नारायण दत्त ने किया. छात्र-छात्राओं प्रश्नमंच में पूछे गये विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिये. कार्यक्रम के संयोजक राजीव कुमार दास थे. शिक्षक सुनील, बबलू, नीरज ने प्रतियोगिता में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह किया. निर्णायक की भूमिका शिक्षक अमित व योगेंद्र ने निभायी. प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान भगत सिंह सदन, द्वितीय स्थान सुखदेव सदन तथा तृतीय स्थान राजगुरु सदन ने हासिल किया. परिणाम की घोषणा प्रधानाचार्य ने किया. उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया. आयोजन को सफल बनाने में संजय कुमार, सोमा चाकी समेत अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










