..विकास योजनाओं की जांच, मिली अनियमितता

Updated at :04 Jul 2015 8:04 PM
विज्ञापन
..विकास योजनाओं की जांच, मिली अनियमितता

फोटो फाइल : चितरपुर बी, सीजांच टीम में शामिल अधिकारी. दरार पडी सडक.गोला. उपायुक्त ए दोडडे के द्वारा गठित जांच टीम के अधिकारियों के द्वारा गोला प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की जांच की गयी. इसमें एनआरपी, आरइओ, आइएपी योजनाओं की जांच की गयी. जिला योजना पदाधिकारी के नेतृत्व में चोकाद में पीसीसी पथ, […]

विज्ञापन

फोटो फाइल : चितरपुर बी, सीजांच टीम में शामिल अधिकारी. दरार पडी सडक.गोला. उपायुक्त ए दोडडे के द्वारा गठित जांच टीम के अधिकारियों के द्वारा गोला प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की जांच की गयी. इसमें एनआरपी, आरइओ, आइएपी योजनाओं की जांच की गयी. जिला योजना पदाधिकारी के नेतृत्व में चोकाद में पीसीसी पथ, मगनपुर में मदरसा, सुतरी में पीसीसी पथ का निरीक्षण किया गया. जिसमें कई योजनाओं में अनियमितता देखने को मिली. दूसरी टीम का नेतृत्व एनडीसी मोनिका टुटी ने हुप्पू पंचायत में गार्डवाल, तालाब निर्माण आदि विकास योजनाओं की जांच की. जहां कई अनियमितता सामने आयी. तीसरे टीम का नेतृत्व उप समार्हता लियाकल अली कर रहे थे. बरियातु पंचायत के कमता, कोईया में तालाब निर्माण व गहरीकरण कार्य की जांच की. सड़क में पड़ी दरारेंएक ओर विकास योजनाओं की जांच पड़ताल चल रही है. वहीं गोला में बनाये जा रहे सड़क में दरारें पड़ रही हैं. जानकारी के अनुसार आरइओ विभाग द्वारा बेटूलकला से टांडिल सडक निर्माण में कुछ ही माह हुए हैं और सड़क पर बड़ी बड़ी दरारें पड़ गयी है. इस सड़क का निर्माण सिद्धार्थ कंस्टक्शन के द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है. इस बाबत संबंधित अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola