नेपाल विश्वकर्मा बने अध्यक्ष

रामगढ़. अखिल भारतीय विश्वकर्मा समन्वय समिति रामगढ़ जिला इकाई की बैठक संत संत श्री जगदीश शर्मा की अध्यक्षता व बसंत विश्वकर्मा के संचालन में हुई. मुख्य अतिथि के रूप में समिति के राष्ट्रीय संयोजक प्रेमनाथ विश्वकर्मा मौजूद थे. बैठक में जिलाध्यक्ष नेपाल विश्वकर्मा व जिला संरक्षक आरडी विश्वकर्मा की देख-रेख में समिति के पदाधिकारियों को […]
रामगढ़. अखिल भारतीय विश्वकर्मा समन्वय समिति रामगढ़ जिला इकाई की बैठक संत संत श्री जगदीश शर्मा की अध्यक्षता व बसंत विश्वकर्मा के संचालन में हुई. मुख्य अतिथि के रूप में समिति के राष्ट्रीय संयोजक प्रेमनाथ विश्वकर्मा मौजूद थे. बैठक में जिलाध्यक्ष नेपाल विश्वकर्मा व जिला संरक्षक आरडी विश्वकर्मा की देख-रेख में समिति के पदाधिकारियों को चयन किया गया. जिसमें अध्यक्ष नेपाल विश्वकर्मा, प्रधान संरक्षक संत श्री जगदीश विश्वकर्मा, संरक्षक रामधनी विश्वकर्मा, निगरानी समिति केक संरक्षक बसंत विश्वकर्मा, जिला सचिव रामचंद्र विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा को बनाया गया. मौके पर राष्ट्रीय संयोजक प्रेमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा परिवार में लोहार, बढ़ई, सोनार, ठठेरा, कसेरा आदि जाति शामिल है. इन लोगों को संगठन से जोड़ना है. बैठक में सुनील विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










